आप जिस खूबसूत चेहरे को देख रहे हैं असल में उनकी प्रतिभा भी उतनी ही निखरी
हुई है। इनका नाम इशिका तनेजा है। प्रारंभिक पढ़ाई भारत से करने के बाद
इन्होंने लंदन के स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से मैनेजमेंट की डिग्री ली।
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही निर्भया को दिया सारा पैसा
2 of 8
शुरु से ही मेकअप में रूचि रखने वाली रूचिका ने लंदन और अमेरिका में रहकर
ब्यूटी टिप्स के गुर सीखे और इसे ही फुल टाइम प्रोफेशन बना लिया।
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही निर्भया को दिया सारा पैसा
3 of 8
फिलहाल उनके चर्चा में आने की वजह एक ऐसा काम है जिसने दुनिया भर में
इन्हें प्रसिद्घी दिला दी। हालांकि इस मौके पर एक नेक काम कर इन्होंने
भारतीयों का भी दिल जीत लिया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही निर्भया को दिया सारा पैसा
4 of 8
असल में दिल्ली के डीएलएफ एम्पोरियो मॉल में इशिका तनेजा ने कुछ ऐसा किया जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही निर्भया को दिया सारा पैसा
5 of 8
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ब्रिटनी स्पीयर्स जैसी हस्तियों के साथ काम
करने वाली इशिका अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी एक्सपर्ट हैं। दिल्ली के डीएलएफ
एम्पोरियो मॉल में इन्होंने 60 मिनट में साठ एयरब्रश मेकअप करके एक नया
कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही निर्भया को दिया सारा पैसा
6 of 8
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस के अधिकारियों के सामने हुए इस हैरतंगेज ब्यूटी शो
को देख सभी हैरान थे। अंततः अधिकारियों ने इसे अपनी मान्यता देते हुए इशिका
को अवार्ड दिया।
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही निर्भया को दिया सारा पैसा
7 of 8
इस मौके पर निर्भया गैंगरेप पीड़िता के परिजन भी मंच पर मौजूद थे। इशिका ने
अवार्ड में जीती संपूर्ण राशि निर्भया ज्योति ट्रस्ट को दान दे दी।
बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन निर्भया ज्योति ट्रस्ट ने ही किया था। इस
मौके पर ट्रस्ट ने 12 लाख्ा रूपए की छात्रवृत्ति की भी घोषणा की जिसे
दिल्ली में पीड़ित 12 लड़कियों को दिया जाएगा।