जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राहुल मीणा पहले अलवर में छेड़छाड़ के एक मामले से बचने के लिए दिल्ली आया था। फिलहाल पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि इस सनसनीखेज वारदात के हर पहलू का खुलासा किया जा सके।
दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के कथित बलात्कार और हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। साकेत कोर्ट ने आरोपी राहुल मीणा को दिल्ली पुलिस की चार दिन की हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से पूछताछ और जांच को आगे बढ़ाने के लिए चार दिन की कस्टडी मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
मंशा स्पष्ट करने की कोशिश
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिरासत के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियां घटनाक्रम का पुनर्निर्माण करेंगी और डिजिटल व फोरेंसिक साक्ष्यों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही, इस जघन्य अपराध के पीछे की मंशा को भी स्पष्ट करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए चुना हमला करने के लिए सुबह का वक्त
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल मीणा पिछले करीब एक साल से पीड़िता के परिवार के यहां घरेलू सहायक के रूप में काम कर रहा था और घर की दिनचर्या से पूरी तरह परिचित था। घटना वाले दिन उसने सुबह का समय चुना, जब पीड़िता के माता-पिता घर पर नहीं थे।
4 of 8
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के वक्त कमरे में पढ़ाई कर रही थी पीड़िता
आरोपी ने 'आंटी ने पैसे के लिए बुलाया था' कहकर घर में प्रवेश किया। उस समय पीड़िता अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने उससे पैसे मांगे और इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हत्या और लूट की वारदात
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले पीड़िता का गला घोंटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद आरोपी ने भारी वस्तु से कई बार हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
6 of 8
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
स्क्रूड्राइवर की मदद से तोड़ा लॉक
वारदात के बाद आरोपी ने घर का डिजिटल लॉक खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। फिर उसने स्क्रूड्राइवर की मदद से दूसरा लॉक तोड़ा और नकदी व कीमती सामान लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
7 of 8
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी और जांच
पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कोई पछतावा नहीं दिखाया और शांत बना रहा। उसने दावा किया कि वह केवल पैसे लेने गया था।
छेड़छाड़ के मामले में बचने के लिए अलवर से दिल्ली आया
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले अलवर में छेड़छाड़ के एक मामले से बचने के लिए दिल्ली आया था। फिलहाल पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि इस सनसनीखेज वारदात के हर पहलू का खुलासा किया जा सके।