फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में खेलने के दौरान गिरा छज्जा, छात्र के कंधे में घुसकर छाती से पार हुआ सरिया

Wed, 23 Aug 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
rod passed boy shoulder - फोटो : अमर उजाला
जेवर के ढुंढेरा गांव में मंगलवार दोपहर छुट्टी के बाद प्राथमिक स्कूल में खेलने पहुंचे छात्रों पर जंगले के ऊपर बना जर्जर छज्जा गिर गया। छज्जे में लगी सरिया एक छात्र के कंधे में घुसते हुए छाती से होते हुए बगल में पार निकल गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rod passed boy shoulder - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने लेंटर में फंसी सरिया को काटकर पहले छात्र को जेवर के निजी अस्पताल में दिखाया। उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।उच्च प्राथमिक स्कूल ढुढेरा में पढ़ने वाला आठवीं का छात्र ललित (13 वर्ष) पुत्र धर्मपाल घर से साथियों के साथ प्राथमिक स्कूल में खेलने के लिए गया। इसी दौरान प्राथमिक स्कूल के जंगले के ऊपर बना छज्जा ललित पर जा गिरा। लेंटर में लगी सरिया ललित के गर्दन के पास से कंधे में घुसती हुई उसकी छाती के पार होकर बगल में जा निकली। 
विज्ञापन

3 of 6
rod passed boy shoulder - फोटो : अमर उजाला
साथी छात्रों ने घटना की सूचना ललित के परिजन को दी। उन्होंने भी सरिया निकालने का प्रयास किया, लेकिन लेंटर में वजन होने के कारण वह असफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने ब्लेड से पहले लेंटर से सरिया को अलग किया और घायल छात्र को जेवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल रेफर कर दिया है। 

4 of 6
boy met with accident
परिजन ने जेवर से ग्रेटर नोएडा जाते वक्त एसडीएम जेवर राजपाल सिंह से मामले की शिकायत की है। ललित के परिजन का आरोप है कि पुलिस व शिक्षा विभाग को दुर्घटना की सूचना देने के बावजूद भी मौके पर नदारद रहे ।      
      
विज्ञापन

5 of 6
boy met with accident
इस मामले में बाल मुकुंद प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी  का कहना है कि ढुढेरा गांव के प्राथमिक स्कूल में हुई घटना स्कूल टाइम के बाद की है। स्कूल के पीछे की चारदीवारी फांद कर बच्चे वहां खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
boy met with accident
स्कूल की बिल्डिंग कुछ पुरानी थी, हालांकि, छज्जा कैसे गिरा यह जांच के बाद ही कहा जा सकता है। वहीं, जिन स्कूलों की इमारत जर्जर है, उनकी रिपोर्ट शासन को भेजकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें