दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो का आगाज हुआ। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला) यह एक्सपो दो दिन तक चलेगा। पहले दिन बड़ी संख्या लोग प्रगति मैदान पहुंचे। लोगों ने यहां सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। एक्सपो में तरह-तरह के हथियार और सुरक्षा उपकरण रखे गए हैं। लोगों ने इस पुलिस मेले का खूब आनंद उठाया।