फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट स्वाति ने अपनी जान देकर बचाईं कई जिंदगियां, लोगों को बचाने के लिए बजाई हर फ्लैट की घंटी

Tue, 09 Oct 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
fire in gurugram - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सेक्टर-70 की ट्यूलिप ऑरेंज सोसाइटी में लगी आग को काबू पाना दमकल विभाग के लिए किसी जंग से कम नहीं था। जिस स्थान पर आग लगी, वहां तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं। सोसायटी में मोड़ पर अतिक्रमण की वजह से अग्निशमन की गाड़ियों को मुड़ने में दिक्कत आई और इस कारण वो घटनास्थल से काफी दूर ही रुक गईं। उधर, इस हादसे का शिकार हुई स्वाति अपनी से ज्यादा अपनों की जान बचाने के बारे में सोचती हुई आग की शिकार हो गईं। 
विज्ञापन

2 of 6
fire in gurugram - फोटो : अमर उजाला
वह फ्लैट में सो रहे लोगों को उठाकर सोसायटी में आग लगने की सूचना दे रही थी। ट्यूलिप ऑरेंज आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान विकास रंजन ने बताया कि सोसायटी में अवैध कब्जे व फायर फाइटिंग सिस्टम के दुरुस्त न होने को लेकर वह अनेक बार बिल्डर को अवगत करा चुके हैं। 
आरोप है कि बिल्डर इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। यहां स्मॉग अलार्म भी काम नहीं कर रहे थे। अन्यथा जिस वक्त आग लगनी शुरू हुई अगर स्मॉग अलार्म बज जाता तो शायद इतना बढ़ा हादसा न होता। 

 
विज्ञापन

3 of 6
fire in gurugram - फोटो : अमर उजाला
ट्यूलिप ऑरेंज आरडब्ल्यूए के महासचिव बीनू नायर ने बताया कि रविवार रात करीब सवा 2 बजे सोसायटी के बिजली मीटर के बक्से में आग लग गई थी। मीटर पैनल सहित बक्से में अन्य पाइपलाइन भी प्लास्टिक की हैं, जिनमें आग तेजी से फैली। आग लगते ही सोसायटी की लाइट गुल हो गई। स्वाति की मां वैशाली की तबीयत खराब होने के कारण वह धीमी गति से सीढ़ी चढ़ पा रही थीं। जाते हुए वह सोसायटी के अन्य फ्लैटों की घंटी बजाकर दूसरों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की बात कह रही थी। 
 

4 of 6
fire in gurugram - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप ऑरेंज सोसायटी में आग लगने की घटना में दम घुटने से पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर थी। धुएं में फंसे होने की वजह से मृतक की मां सहित 4 लोगों की हालत भी बिगड़ गई। मृतक की मां  गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है, जबकि अन्य तीन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
fire in gurugram - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। सोसायटी के अन्य फ्लैट में फंसे लोगों को भी दमकल ने बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के पति के बयान पर ट्यूलिप के एमडी प्रदीप जैन समेत डीटीपी व अन्य विभागों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने स्वाति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि महिला का 70 फीसदी शरीर जल चुका था। मौत के कारण जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire in gurugram - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से श्योपुर मध्यप्रदेश निवासी ग्रीश गर्ग (35) सुशांत लोक स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनकी पत्नी स्वाति (30) एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर थी। करीब साढ़े 4 साल की बेटी अंजलि के साथ दोनों सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप ऑरेंज सोसायटी की पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में रह रहे थे। कुछ दिन पहले स्वाति की मां वैशाली भी यहां रहने आ गई। रविवार देर रात भूतल पर बने मीटर में धमाके के साथ आग लग गई। जिससे सोसायटी की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें