अगर आप सोचते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही असली 'आम आदमी' हैं तो मिलिए विरेन खन्ना से। विरेन पेशे से कमर्शियल पायलट हैं और इन्हें गुठलियों से बड़ा प्यार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
mango man
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले और प्रकृति व पेड़ों से प्यार करने वाले विरेन ने एक बेहद दिलचस्प कैंपेन शुरु किया है जिसका नाम 'आम खाओ, गुठली बचाओ' है। जैसा कि हम जानते है कि गर्मियों में सबसे ज्यादा आम खाए जाते हैं। रोजाना लाखों आम खाकर उसकी गुठली फेंक दी जाती है। इस बात से दुखी होकर खन्ना ने लोगों से अपील की है कि वो आम खाएं और उसकी गुठलियों को धोकर, पानी में भिगोकर उसके बाद धूप में सूखाएं। सुखाने के बाद खन्ना को पार्सल कर दें।
विज्ञापन
3 of 5
sdf
खन्ना का कहना है कि जब लोग उन्हें आम की गुठली भेजेंगे तो वो गुठली से अपने किचन गार्डन में पौधा लगाएंगे और फिर उसे शहर के खेतों, पार्क और बायोडायवर्सिटी जोन्स में भेज देंगे।
4 of 5
30 वर्षीय कमर्शियल पायल खन्ना का कहना है कि यह दुख की बात है कि हम इस पेड़ के गुणों के बारे में भूल गए हैं। आम पेड़ ना सिर्फ रसदार फल देता है बल्कि पर्यावरण में मौजूद तमाम तरह के पक्षियों, जन्तुओं और कीड़े-मकौड़ों का घर भी है।
फेसबुक पर की गई उनकी इस विनती पर लोग खुशी खुशी उन्हें आम की गुठली भेज रहे हैं। यही नहीं गुरुग्राम और नोएडा से तो कुछ कार्टन भरकर गुठलियां उनके पास आ भी चुकी हैं।