फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनता बेहाल है.. और ये नेता लोगों के पैसों से विदेश दौरा कर रहे हैं'

Tue, 20 Sep 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिसोदिया पर स्याही से हमला - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सोमवार को उपराज्यपाल निवास के बाहर एक युवक ने स्याही फेंक दी। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने करावल नगर निवासी बृजेश चंद शुक्ला नामक आरोपी युवक को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। आरोपी का कहना है कि जनता के पैसे से ये नेता विदेश दौरा कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिसोदिया पर स्याही फेंकने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जनता यहां बेहाल है। वो इनकी शिकायत करने ही उपराज्यपाल के पास आया था। मालूम हो कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर छत्रसाल स्टेडियम में एक लड़की ने स्याही फेंकी थी और दिल्ली सचिवालय के प्रेस रूम में एक युवक ने जूता फेंका था। सिसोदिया फिनलैंड से रविवार रात लौटने के बाद उपराज्यपाल से डेंगू-चिकनगुनिया के हालात और फिनलैंड दौरे से जुड़ी जानकारी देने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सिसोदिया पर स्याही से हमला - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरे से हमलावर नाराज था। बृजेश शुक्ला ने जो स्याही फेंकी वो सिसोदिया के चेहरे, हाथ, शर्ट और कार पर पड़ने के साथ ही वहां खड़े कुछ पत्रकारों पर भी पड़ी। स्याही जब फेंकी गई उस समय सिसोदिया राजनिवास से उपराज्यपाल से मुलाकात करके निकले थे और मीडिया से बात करके कार में बैठने जा रहे थे। 

4 of 5
सिसोदिया पर स्याही से हमला - फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने कहा है कि स्याही हमला कांग्रेस और भाजपा की गंदी राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर तेजी से काम कर रही है लेकिन कांग्रेस-भाजपा सिर्फ स्याही पर काम कर रही है। जहां भाजपा के शासनकाल वाली एमसीडी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम रही है, वहीं कांग्रेस ने 15 साल के शासनकाल में शिक्षा का भट्टा बैठा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिसोदिया पर स्याही से हमला - फोटो : अमर उजाला
हम विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, इसलिए ध्यान भटकाने को विरोधी दल ये काम कर रहे हैं। उन्होंने  बताया कि उपराज्यपाल से फिनलैंड दौरे में शिक्षा को लेकर जो सीखा उस पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें