देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दर्दनाक खबर सामने आई है। इंदिरापुरम के वैभव खंड की कृष्णा अप्रा सफायर सोसायटी में दंपती और एक अन्य महिला ने दो बच्चों की हत्या कर सोसायटी की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। दूसरी महिला को लेकर पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
2 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पहले उसे मृतक की दूसरी पत्नी बता रही थी। बाद में पुलिस इनकार करने लगी। अब फिर उसे पत्नी बताया जा रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि वह महिला कौन है। पुलिस का यह भी कहना है कि संजना एक दोस्त की तरह गुलशन के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जिस वक्त पुलिस फ्लैट में अंदर पहुंची तो वहां का नाजारा देख हैरान रह गई। फ्लैट की दीवार पर सुइसाइड नोट लिखा था। इसके साथ ही 500 रुपये के नोट भी चिपके थे। इसके साथ ही दीवार पर कुछ बाउंस चेक भी चिपके मिले। एसपी सिटी मनीष मिश्र के मुताबिक दीवार पर 500-500 के 10 हजार के नोट चिपकाए गए थे।
4 of 7
दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
गुलशन कुमार सुसाइड नोट में अंतिम इच्छा जताई है। दीवार पर लिखा है कि ‘हमारी तमन्ना है कि लाशों को एक साथ जलाएं...’इसके अलावा लिखा था कि ये रुपये उन सब के अंतिम क्रिया-कर्म के हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, दो करोड़ रुपये को लेकर मृतक गुलशन ने अपने परिवार को खत्म कर लिया। यह दो करोड़ का लेन-देन उसके सगे साढ़ू राकेश वर्मा के साथ था। जिस राकेश वर्मा को घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया है, वह साहिबाबाद के शालीमार गार्डन का रहने वाला है।
विज्ञापन
6 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गुलशन कुमार ने राकेश वर्मा को 2 करोड़ रुपये दिए थे, वो पैसे वापस नहीं कर रहा था। हालांकि उसने एक-दो बार पैसे वापस देने की कोशिश भी की, लेकिन राकेश वर्मा के चेक ही बाउंस हो गए।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया की झिलमिल दिल्ली में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के दौरान गुलशन के हिस्से में 2 करोड़ रुपये आए थे। जो उसने अपने साढ़ू राकेश वर्मा के साथ बिजनेस में लगा दिए थे। एसएसपी के मुताबिक राकेश वर्मा गुलशन के पैसे नहीं लौटा रहा था, जबकि बाजार में उस पर देनदारी का दबाव था। कमरे से जो बाउंस चेक बरामद हुए हैं, वह भी करीब एक करोड़ रुपये के हैं।