फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से लूटा आईफोन हुआ पाकिस्तान में ऑन, विदेश मंत्रालय तक मचा हड़कंप

Wed, 14 Feb 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mobile
आज के समय में मोबाइल चोरी होना सामान्य प्रकार की बात है। मगर सोचिए अगर आपको पता चले कि आपका मोबाइल चोरी हो कर दूसरे देश पहुंच गया है तो आप हैरान हो सकते हैं। मगर ये बात सच है। 
विज्ञापन

2 of 6
mobile
मामला नोएडा के सेक्टर-62 का है। जेपी इंस्टीट्यूट के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्र सिद्धार्थ कुमार को हाल में एक अलर्ट मैसेज आया।उस मैसेज में लिखा था कि उनका फोन पाकिस्तान के कराची में चल रहा है। यह मैसेज पढ़ते ही सिद्धार्थ के होश उड़ गए। सिद्धार्थ काआइफोन मोबाइल 2017 में दो बदमाशों ने तमंचे के दम पर चोरी कर लिया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
mobile
सिद्धार्थ ने फौरन सेक्टर-58 में इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने सिद्धार्थ के पास आए नंबर के आधार पर उस अज्ञात व्यक्ति की जानकारी निकालने का प्रयास किया। भारत की सेल्यूलर कंपनियां भी जानकारी देने में असमर्थ नजर आईं। 

4 of 6
mobile
नोएडा के एसपी अरूण कुमार ने मामले को काफी गंभीर बताया। उन्होंने विदेश मंत्रालय में इसकी रिर्पोट भेज दी है। उनका कहना है किमामले की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े गैंग को पकड़ने की जांच चल रही है कि आखिर किसने मोबाइल को पाकिस्तान सप्लाई किया।
विज्ञापन

5 of 6
mobile
अप्रैल में लूटा गया था मोबाइल
जेपी इंस्टीट्यूट के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्र सिद्धार्थ कुमार का मोबाइल एक साल पहले लूटा गया था। सिद्धार्थ बाहर अपने आइफोन सेबात कर रहा था। उसी समय बाइक में बैठे दो बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर सिद्धार्थ का मोबाइल लूट लिया। छात्र ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। अफसोस पु्लिस के हाथ उस वक्त निराशा हाथ लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mobile
कुछ लोगों की सांठ-गांठ पाकिस्तान से
जानकारी के मुताबिक, मोबाइल का पाकिस्तान में चलना किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देना हो सकता है। भारत को उस मोबाइल के जरिए नुकसान पहुंचाया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि भारत में पाकिस्तान के लोगों से सांठ-गांठ  हैं जो कभी भी भारत में आतंक मचा सकते हैं। मोबाइल भारत का है इसलिए अपराधी सुरक्षा एजेसियों को आसानी से गुमराह कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें