दिल्ली के गबरू और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ बुधवार को कनाट प्लेस स्थित मैडम तुसाद में दर्शकों ने जमकर सेल्फी खींची। मौका था मैडम तुसाद में विराट कोहली के नए स्टैच्यू के अनावरण का।
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli wax statue
खास बात यह रही कि देसी और विदेशी हस्तियों के गढ़ में कोहली का शानदार स्वागत हुआ और उनके प्रशंसकों ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया। विराट कोहली को मैडम तुसाद के इंटरेक्टिव जोन में उनके सिग्नेचर पोज में पेश किया गया है। यहां दर्शकों को अब खेल और फिल्म जगत के दिग्गजों के साथ कोहली भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
virat kohli wax statue
खास बात ये है कि विराट के फिगर सिटिंग सत्र के दौरान लिए गए 200 से अधिक मापों और तस्वीरों की मदद से तैयार किया गया। विराट को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने और स्ट्राइक करने के लिए तैयार अपने डायनामिक पोज में दिखाया गया है, जिनके सामने भारत के प्रसिद्ध बॉलर कपिल देव बॉलिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्टैच्यू को लेकर विराट कोहली ने अपने फेसबुक पेज पर मैडम तुसाद का आभार व्यक्त किया है और साथ ही अपने फिगर की हूबहू बनावट को देखकर खुशी जाहिर की है।
4 of 5
virat kohli wax statue
इस मौके पर मर्लिन एंटरटेंमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर एवं डायरेक्टर अंशुल जैन ने कहा, भारत में क्रिकेट और क्रिकेटर्स के लिए जबरदस्त क्रेज है। विराट कोहली आज के क्रिकेट स्टार हैं और पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों की लंबी कतार है।