फतेहाबाद-कुरूक्षेत्र में बस में बम ब्लास्ट की घटना के बाद साइबर सिटी में भी पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते के साथ के प्लेटफार्म पर रखे सामान की जांच की गई। इसके अलावा रोडवेज बसों में भी यात्रियों की सामान की जांच की गई। हालांकि इस दौरान कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। लेकिन पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चौकस जरूर हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड पर सोसायटी की बस में विस्फोट होने के बाद प्रदेशभर में अलर्ट कर दिया गया है। सभी जिलों में सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।
4 of 6
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसी के मद्देनजर बस में विस्फोट की सूचना पर गुडग़ांव में भी पुलिस सुरक्षा प्रबंध कडे कर दिए गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीमों ने बसों की जांच के साथ ही यात्रियों के सामान को भी खंगाला।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बसों में चेकिंग की गई। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा चाक चौबंद दिखी। इसके अलावा सुरक्षा को देखते हुए बम स्क्वॉयड टीम रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए पहुंची तथा वहां स्टेशन पर बैठी सवारियों के सामान की सुरक्षा उपकरणों से जांच की गई।
इस जांच में डॉग स्क्वॉयड को भी शामिल किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर नजर रखी जा रही है। ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए गए हैं।