फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के यूपी का ऐसा हाल, रातोंरात चोरी हो गई 300 मीटर लंबी सड़क

Sat, 07 Apr 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
road theft - फोटो : अमर उजाला
आपने पैसे, गहने, कार, बाइक और भी बहुत कुछ चोरी होते सुना होगा पर क्या कभी आपने पूरी की पूरी सड़क चोरी होते सुनी है। वो भी एक रात में?
विज्ञापन

2 of 6
road theft - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश का मुखिया जब भी किसी इलाके में जाता है वहां का प्रशासन उसके स्वागत के लिए कई तैयारियां करता है। इसमें रोड बनाने और उसकी मरम्मत का भी काम होता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि मुख्यमंत्री या बड़े नेता को सबकुछ चुस्त दूरुस्त दिखे। ऐसा ही कुछ सोचकर उत्तर प्रदेश के इस शहर के स्थानीय अफसरों ने योगी के पहुंचने से पहले 300 मीटर लंबी सड़क बनवाई थी।
विज्ञापन

3 of 6
road theft - फोटो : अमर उजाला
दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ चीनी मिल के उद्घाटन के लिए गोरखपुर से 70 किलोमीटर दूर स्थित बस्ती जिले में गए थे। योगी का यह दौरा 29 मार्च को मुण्डेरवा चीनी मिल के शिलान्यास के लिए था।

4 of 6
road theft - फोटो : अमर उजाला
सीएम के इसी दौरे के लिए स्थानीय प्रशासन ने 300 मीटर लंबी कच्ची सड़क का निर्माण कराया जिसकी लागत 4 लाख रुपए आई। इसे ईंट, मिट्टी और सीमेंट डालकर बनाया गया। लेकिन सबसे मजेदार बात ये थी कि 29 को सीएम ने दौरा किया और 30 की सुबह होते-होते सड़क चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

5 of 6
road theft - फोटो : अमर उजाला
जी हां 300 मीटर लंबी सड़क चोरी हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क चोरी कर ली। उनका आरोप है कि सड़क में जो ईंटें लगी थीं वो ठेकेदार उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
road theft - फोटो : अमर उजाला
इतना ही स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। हालांकि बाद में उसे छोड़ भी दिया गया क्योंकि उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें