फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमारपुर हत्याकांड: चाकू और पेचकस से गोदकर ननद-भाभी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Tue, 26 Sep 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
त‌िमारपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सोमवार को ननद-भाभी की हत्या कर दी गई। दोनों को रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू और पेचकस से दर्जनों वारकर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस को घटनास्थल से रसोई वाले दो चाकू, एक पेचकस, शराब की बोतल व टूटे हुए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। तिमारपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतक सोनिया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव ओरिया, कानपुर निवासी सोनिया (22)अपने परिवार के साथ एफ-329, गली नंबर-6, तिमारपुर गांव के पांच मंजिला मकान में रहती थी। परिवार में पिता राजकुमार शर्मा व भाई शैलेंद्र उर्फ साहिल है। ग्राउंड फ्लोर पर राजकुमार का परिवार रहता है, जबकि अन्य चार फ्लोर को राजकुमार ने किराए पर दिया हुआ है। पिछले दिनों सोनिया का ऑपरेशन हुआ था, ऐेसे में उसकी देखभाल के लिए राजकुमार ने अपनी बहन के बेटे मोहित व उसकी पत्नी प्रेमलता को बुलाया हुआ था। चार दिन पहले गांव में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम की वजह से राजकुमार व शैलेंद्र ओरिया चले गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
मामले की जांच करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
​घर में सोनिया, प्रेमलता और मोहित ही रह गए। सोमवार सुबह राजकुमार ने बेटी सोनिया के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इधर मोहित का नंबर भी बंद आया। राजकुमार ने अपने पड़ोसी व दोस्त रोहताश को फोन कर अपने घर जाकर देखने के लिए कहा। रोहताश ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला उसके होश उड़ गए। बेड के पास फर्श पर खून से लथपथ प्रेमलता का शव पड़ा था।

4 of 5
मामले की जांच करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
दोनों पर किए कई वार
सूचना पर करीब 10.30 बजे मौके पर पहुंची पुलिस को घर के बाथरूम से सोनिया का भी शव मिला। दोनों के गले पर चाकू से वार करने के अलावा उनके चेहरे और गर्दन पर भी पेचकस से वार किए गए थे। घर में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। कमरे में शराब की आधी बोतल रखी थी। ऐसा लग रहा था कि हत्या करने से पूर्व आरोपी ने शराब पी। मामले की सूचना राजकुमार व शैलेंद्र को दे दी गई है। उनके आने पर मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक चित्र
हत्यारों की पहचान नहीं
घर में फ्रेंडली एंट्री हुई, फिलहाल हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है, मोहित घर से गायब है। उसका मोबाइल बंद है, मोहित की तलाश की जा रही है, हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। 
जतिन नरवाल, उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें