फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर हत्याकांड : आखिर साढ़े तीन साल बाद खुला होटल का वो कमरा जहां मिली थी लाश

Mon, 16 Oct 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
आखिरकार दिल्ली पुलिस ने अदालती आदेश पर होटल लीला का वह कमरा खोल दिया, जिसमें सुनंदा पुष्कर मृत पाई गई थी। यह कमरा जनवरी 2014 से बंद था। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को इसी कमरे में मृत पाई गई थीं। यह कमरा खुलवाने के लिए होटल लीला की ओर से अदालत में अर्जी दायर की गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी धर्मेंद्र सिंह के समक्ष दिल्ली पुलिस ने कहा कि होटल लीला का कमरा नंबर 345 खोल दिया गया है और वहां से सारे साक्ष्य ले लिए गए हैं। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि कमरे का कब्जा होटल को दे दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
बता दें कि होटल लीला की अर्जी पर अदालत ने तीन दिन बाद कमरा खोलने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया था। अदालत ने इस मामले में आदेश का पालन न होने पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाए हुए पुलिस उपायुक्त व संयुक्त पुलिस आयुक्त को भी तलब किया था।

4 of 5
demo pic
अदालत ने पिछली बार 10 अक्तूबर को कमरा खोलने के लिए पुलिस को तीन दिन की मोहलत देते हुए16 अक्तूबर को रिपोर्ट तलब की थी। होटल लीला की अर्जी पर बहस करते हुए अधिवक्ता माधव खुराना ने कहा था कि कमरा बंद होने से होटल को अब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनंदा पुष्कर - फोटो : self
यह कमरा बंद होने के कारण इसमें बदबू आ रही है औ यह पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इसके कारण आसपास के दूसरे कमरे भी कोई नहीं ले रहा है। कोर्ट को बताया गया था कि पुलिस ने सभी साक्ष्य कमरे में से जनवरी 2014 में ही ले लिए थे, बावजूद इसके आज तक कमरे को सील कर रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें