फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड : ये थी शिवकुमार की हत्या के पीछे की वजह...

Mon, 20 Nov 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
shiv kumar death - फोटो : लाल‌ सिंह
भाजपा नेता शिवकुमार यादव हत्याकांड में हैबतपुर के नामजद आरोपियों और कई संदिग्धों को हिरासत में लेने के बावजूद ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस ने जमीन की रंजिश के अलावा अन्य पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
shiv kumar death - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को यह अंदेशा है कि एक जगह जांच अटकी रहने पर आरोपी अन्य निकले तो वह पुलिस से काफी दूर निकल सकते हैं। तिगरी गोलचक्कर के पास सनसनीखेज वारदात के बाद ही अंदेशा जताया जाने लगा था कि हैबतपुर गांव की रंजिश को लेकर भाजपा नेता शिवकुमार यादव व उनके सुरक्षाकर्मियों की हत्या की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
shiv kumar death - फोटो : लाल‌ सिंह
आलम यह था कि पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद ही हैबतपुर के संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी थी। बाद में परिजन ने भी यहीं के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। हैरानी की बात यह रही कि लंबी जांच और कई अधिकारियों के पूछताछ के बाद भी पुलिस अब तक हैबतपुर के आरोपियों पर वारदात में शामिल होने की पुष्टि नहीं कर पाई है।

4 of 5
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
वहीं, पुलिस ने इस वारदात को लेकर अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है जमीन या अन्य विवाद को लेकर अन्य किसी पक्ष से भी रंजिश हो सकती है। एसएसपी लवकुमार का कहना है कि नामजदों के खिलाफ जांच के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shiv kumar death - फोटो : अमर उजाला
मेरठ मंडल के आईजी रामकुमार शनिवार सुबह करीब बिसरख कोतवाली पहुंचे। एसएसपी लव कुमार व एसपी देहात सुनीति से वार्ता कर उन्होंने अब तक की जांच की समीक्षा की। वहीं, उन्होंने वारदात के खुलासे को लेकर दिशा निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि वारदात के खुलासे में जुटी छह टीमें जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएंगी। इसके बाद वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें