नोएडा स्टेडियम में चल रहे शिल्पोत्सव में घर की सजावट के लिए बहुत कुछ है। जहां एक ओर कोलकाता के शिल्पी पहाड़ों पर उगने वाले चीड़ के पेड़ के फल से बने गुलदस्ते और धान के खेत की घास से बने पेड़ लेकर आए हैं, तो वहीं गाजियाबाद के शिल्पी से हाथ से बने खूबसूरत फूल लोगों को लुभा रहे हैं। मेले में अन्य दिनों की तुलना में रविवार को काफी भीड़ रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
shilp mela
- फोटो : राजन राय, अमर उजाला
स्टॉल संख्या 370 पर कोलकाता से आए नाजिर ने बताया कि पहाड़ों पर उगने वाले चीड़ के पेड़ के फल को पेंट करके उसका गुलदस्ता तैयार किया गया है। धान के खेत की छोटी-छोटी घास से बने छोटे-छोटे पेड़ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हाथ की कढ़ाई से बने मेजपोश को भी लोग खरीद रहे हैं। सेक्टर 65-66 स्टॉल कपड़ा मंत्रालय की ओर से आवंटित है।
विज्ञापन
3 of 7
shilp mela
- फोटो : राजन राय, अमर उजाला
इस स्टॉल पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम के राघव फ्लॉवर पार्ट्स में हाथ से बने एक से बढ़कर एक फूल, गिफ्ट आइटम, हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएं आदि मौजूद हैं। वहीं भदोही की हैंड टफ्टेड कालीन भी बेहतरीन है। ओपन में लगे इस स्टॉल पर 35000 तक की कालीन मौजूद हैं।
4 of 7
shilp mela
- फोटो : राजन राय, अमर उजाला
इधर शिल्पोत्सव में आप स्वादिष्ट बनारसी पान खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। पांडे पान भंडार के विनोद पांडे ने बताया कि उनके पास 12 तरह के पान उपलब्ध हैं। इनमें फायर पान, आइस पान, गुलकंद पान, मैंगो पान, चॉकलेट पान समेत कई तरह के पान शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
shilp mela
- फोटो : राजन राय, अमर उजाला
स्मोकलेस कोयले की ग्रिल पर बनाए व्यंजन
नोएडा किचन एंड होम डेकर की तरफ से स्मोकलेस कोयले की ग्रिल लोगों को खासी पसंद आ रही है। इसमें कबाब, टिक्का, रोस्टेट पनीर आदि व्यंजन घर में बिना धुएं के बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
shilp mela
- फोटो : राजन राय, अमर उजाला
स्मोकलेस कोयले ग्रिल को आप फोल्ड कर कहीं भी ले जा सकते हैं। कोयले को जलाने के लिए अलग तरह के लाइटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें राख नीचे मौजूद ड्रम में इकट्ठा हो जाती है। इनके पास गैस ग्रिल भी मौजूद है।
सारेगामापा के गायकों ने बांधा समां, मालिनी भी पहुंची
शिल्पोत्सव नाइट में रविवार को सारेगामापा के गायकों ने बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुति दी। रविवार होने के कारण अन्य दिनों की तुलना में भीड़ अधिक जुटी। सोमवार को शिवांगी संगीत केंद्र, मेरठ और गायिका मालिनी अवस्थी प्रस्तुति देंगी। हालांकि मालिनी अवस्थी रविवार को भी शिल्पोत्सव में पहुंची और सारेगामापा के गायकों के गीतों का लुत्फ उठाया। लोगों ने भी उन्हें पहचान लिया और मोबाइल में फोटो कैद की।