फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक झूठ से अपने ही जाल में फंसा प्रिया का कातिल, प्रेमिका के लिए किया बीवी का खून

Fri, 27 Oct 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shalimar bagh murder
उत्तर-पश्चिम जिले के शालीमार बाग इलाके में कार में महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। पत्नी प्रिया मेहरा से लगातार चल रही अनबन की वजह से पंकज ने उसकी हत्या कर पुलिस को झूठी कहानी सुना दी, लेकिन बयान व क्राइम सीन के आधार पर आरोपी अपने ही बुने जाल में फंस गया। सख्ती से पूछताछ के बाद पंकज ने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
shalimar bagh murder
​पंकज ने बताया कि उसकी पांच से छह गर्लफ्रेंड हैं, जिसका प्रिया विरोध करती थी। पत्नी सेे छुटकारा पाने व कर्ज देने वालों को फंसाने के लिए उसने साजिश रची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पंकज मेहरा (36) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
shalimar bagh murder
पुलिस उपायुक्त मिलिंद महादेव डुंबरे ने बताया कि बुधवार तड़के रोहिणी निवासी पंकज मेहरा ने पुलिस को फोन कर बताया कि पत्नी प्रिया मेहरा की स्विफ्ट कार सवार कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी है। रुपयों की लेन-देन में हुए झगड़े के बाद उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थीं। बदमाशों ने उसे भी मारने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल में गोली फंसने के बाद बदमाश उसे गोली नहीं मार पाए और वह पत्नी को अस्पताल ले आया।

4 of 5
shalimar bagh murder
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पंकज पर कर्ज तो है ही, लेकिन उसके पत्नी से संबंध अच्छे नहीं हैं। इधर पंकज के बयानों पर भी पुलिस को शक हुआ और उसकी प्रेमिका का पता चला। इस पर पंकज का कहना है कि उसने प्रेमिका से शादी भी कर रखी है। वहीं उसके रेस्टोरेंट में पांच-छह लड़कियों का भी आना-जाना है, जिनसे पंकज के करीबी रिश्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार जिसमें प्रिया मेहरा को गोली लगी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो वारदात के समय उसे वहां कोई स्विफ्ट कार नहीं दिखी। क्राइम सीन और हालात के आधार पर पुलिस को पंकज पर ही हत्या का शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। योजना के तहत उसने दोस्त से रिवॉल्वर ली। मंगलवार रात वह पहले भाई के रेस्टोरेंट गया, बाद में गुरुद्वारा बंगला साहिब गया। वहां से लौटते समय तड़के रास्ते में पत्नी की हत्या कर दी। बाद में मरी हुई पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा और पुलिस के सामने सारा ड्रामा किया। वारदात के बाद उसने रिवॉल्वर कहीं छुपा दी है। पुलिस पूछताछ कर रिवॉल्वर बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें