सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भाजपा समर्थित व्यापारी नेताओं ने बुधवार को रामलीला मैदान से केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी। व्यापारियों ने कहा कि वह सत्ता में भेजना जानते हैं तो सत्ता से बेदखल करना भी उन्हें आता है।सीलिंग से बचाने का उपाय नहीं करने का खामियाजा उन्हें 2019 में भुगतना पड़ेगा। सरकार व्यापारियों के सब्र की परीक्षा न ले, उनके सब्र का बांध टूट गया है। महारैली में व्यापारी नेताओं के साथ-साथ कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने सीलिंग के मामले में सीधे तौर पर केंद्र सरकार को ललकारा।