फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड: CBI ने रीजनल और एचआर हेड को भेजा जेल

Tue, 26 Sep 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
सोमवार से खुला तो गेट पर लगी बच्चो की लाइन - फोटो : सभी फोटो सुदर्शन झा
रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई प्रद्युम्न की हत्या मामले में सोमवार को रीजनल और एचआर हेड का दो दिन का रिमांड पूरा हो गया। सीबीआई ने गुरुवार को उन्हें अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रयान मर्डर केस - फोटो : SELF
रायन स्कूल के टायलेट में 8 सितंबर को प्रद्युमन की हत्या के बाद पुलिस ने स्कूल के रीजनल हेड फ्रांसिस थोमस व एचआर हेड जेयस थोमस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दोनों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले को अपने अधीन लेने के बाद मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को शनिवार को रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन
रविवार को आरोपी अशोक का रिमांड पूरा होने के बाद उसे स्कूल में लाया गया था और क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में उक्त दोनों आरोपियों से सीबीआई ने दो दिन के रिमांड पर पूछताछ की।

4 of 5
रायन स्कूल
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में स्कूल में सुरक्षा न होने व सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली। मामले में सीबीआई द्वारा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंडक्टर अशोक को लेकर री-क्र्तिएशन के लिए पहुची सीबीआई
सोमवार को उक्त दोनों का दो दिन का रिमांड भी पूरा हो गया जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि टीम उन्हें लेकर गुरुग्राम अदालत में पहुंची जहां उन्हें पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें