भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी छात्र के खिलाफ वयस्क की तरह मामला चलाने को लेकर बुधवार को प्रद्युम्न के पिता ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन
2 of 6
ryan international
- फोटो : ANI
यह अर्जी उन्होंने अपने अधिवक्ता सुशील टेकरीवाल के माध्यम से दाखिल की। अर्जी पर सुनवाई के लिए बोर्ड ने 22 नवंबर की तारीख निश्चित की है। अधिवक्ता सुशील ने बताया कि सीबीआई ने प्रद्युम्न हत्या मामले में 11वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
3 of 6
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
उसके खिलाफ सीबीआई ने सबूत भी एकत्र किए हैं। छात्र द्वारा जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ जाहिर होता है कि यह काफी गंभीर अपराध है। ऐसे में छात्र पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में मामला चलाना उचित नहीं है। उस पर वयस्कों की तरह मामला चलाया जाए।
4 of 6
pradyuman thakur
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
इस मामले की सुनवाई के लिए बोर्ड ने 22 नवंबर की तारीख निश्चित की है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अपराध छोटी श्रेणी में नहीं आते हैं। ऐसे में छात्र के वकील जुवेनाइल होने का फायदा उठाकर सजा से बचाने का प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 8 सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले में स्कूल बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले को बाद में हरियाणा सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया था।
सीबीआई ने मामले की जांच के दौरान इसमें स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत किया था। इसको तीन दिन की रिमांड पर लेकर सीबीआई ने सबूत भी जुटाए थे। रिमांड समाप्त होने पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस मामले में प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उक्त याचिका बुधवार को दायर कर गुहार लगाई है।