फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांडः सीबीआई आरोपी छात्र को स्कूल ले जाकर करेगी पूछताछ

Thu, 09 Nov 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
ryan international murder case - फोटो : सुदर्शन झा
प्रद्युमन हत्याकांड मामले में मंगलवार शाम को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। यहां से सीबीआई ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आज (9 नवंबर) सीबीआई सबसे पहले उसे ‌द‌िल्ली सीबीआई हेडक्वार्टर लाई इसके बाद उसे स्कूल ले जाया जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई अधिकारी अंदर जाते हुए - फोटो : सुदर्शन झा
बता दें क‌ि बोर्ड अध्यक्ष देवेन्द्र ने उसे इस रिमांड के दौरान फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह में रखने को कहा था, लेकिन सीबीआई अधिकारियों की सिफारिश पर उसे दिल्ली के बाल सुधार गृह में रखने को स्वीकृति दे दी है। सीबीआई की पूछताछ के दौरान बोर्ड की ओर से नियुक्त की गई अधिकारी ज्ञानवती भी साथ रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई द्वारा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष रखी गई दलीलों में कहा कि छात्र परीक्षा को स्थगित करवाना चाहता था और इस बात का पता परिजनों को न लगे तो इसके लिए उसने पीटीएम को भी स्थगित करवाने का प्लान बनाया था। इस प्लान को अंजाम देने पर दोनों ही स्थगित हो जाते।

4 of 6
प्रद्युम्न अपनी बहन के साथ - फोटो : सुदर्शन
परीक्षा स्थगित होने का पता परिजनों को न लगे इसलिए वह पीटीएम भी स्थगित करवाना चाहता था। सीबीआई पूछताछ के दौरान उसने इन सभी बातों को कबूला है। इसके अलावा गवाहों से पूछताछ के दौरान भी उसकी भूमिका रही है। जब उसने कबूल किया तो उस वक्त उसके पिता भी सामने बैठे थे।
विज्ञापन

5 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
रिमांड के दौरान सीबीआई ने उस दुकान का पता लगाना है जहां से उसने वारदात में प्रयोग किया गया हथियार खरीदा था। इसके अलावा वारदात में उसके साथ और कौन संलिप्त था इसका भी पता लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन
सीबीआई ने बोर्ड में कहा कि आरोपी ने वारदात को कबूल कर लिया है, इसे उसने अंजाम कैसे दिया इसके लिए उन्हें स्कूल जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट करना है। इसके अलावा सीबीआई को कुछ अन्य सबूत भी एकत्र करने हैं। इसी के चलते ही सीबीआई ने बोर्ड से 6 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन बोर्ड ने तीन दिन का रिमांड स्वीकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें