भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई प्रद्युम्न हत्या मामले में बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में सुनवाई होनी है। इस दिन संभवत: आरोपी छात्र की सोशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट भी सबमिट की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 6
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
प्रोबेशन ऑफिसर की अगुवाई में यह रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इसके लिए छात्र के दोस्तों, आसपास के लोगों, परिजनों व बाल सुधार गृह में उसका व्यवहार व बच्चे से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
3 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
बता दें कि 8 सितंबर को उक्त स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच सीबीआई के अधीन जाने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया था और सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को सात नवंबर को हिरासत में ले लिया था।
4 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
इसके बाद अशोक को अदालत से जमानत मिल गई थी। प्रद्युम्न के पिता की ओर से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में याचिका दायर कर आरोपी पर बालिग की तरह केस चलाने की याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
इस पर बोर्ड ने आरोपी छात्र की सोशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे। यह रिपोर्ट 15 दिन में बोर्ड के समक्ष पेश की जानी थी। ताकि मामले की सुनवाई हो। इस मामले में सीबीआई ने बोर्ड के समक्ष आरोपी छात्र की उंगलियों के निशान लेने की अनुमति भी मांगी थी।
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया
- फोटो : सुदर्शन झा
जिस पर बोर्ड ने सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख निश्चित की है। आरोपी के बालिग व नाबालिग होने की याचिका पर सुनवाई सोशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट के आधार पर तय होनी है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को होने वाली सुनवाई के दौरान प्रोबेशन ऑफिसर इसकी रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष पेश कर सकती है। इसके बाद इस पर सुनवाई होगी।