फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की बड़ी पॉश सोसायटी में शर्मनाक घटना, महिला को लिफ्ट में खींचकर किया गंदा काम

Thu, 21 Jun 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
rg residency
नोएडा की एक बड़ी पॉश सोसायटी से ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिससे ऐसी जगहों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। दरअसल सोसायटी की लिफ्ट में महिला को खींचकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rg residency - फोटो : अमर उजाला
हालांकि महिला किसी तरह लिफ्ट से बाहर निकली और शोर मचा दिया। महिला ने थाना फेज-तीन पुलिस से शिकायत की है। घटना सोमवार देर रात सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी में हुई। सोसायटी में रहने वाली महिला देर रात पति के साथ मार्केट से लौटी थी। उस वक्त वह लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। पति पार्किंग में कार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान वहां खड़े एक युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवक महिला को जबरन लिफ्ट में खींचने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
car gang rape
महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और सोसायटी के सिक्योरिटी रूम के पास पहुंची। गार्ड महिला के साथ लिफ्ट के पास पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। थाना फेज-तीन प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का एक तरफ का चेहरा दिख रहा है।

4 of 5
rg residency
लोगों में नाराजगी घटना के बाद से सोसायटी के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सोसायटी की लिफ्ट के पास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rg residency
बिल्डर का घटना से इनकार बिल्डर के मीडिया प्रभारी शिवम त्रिवेदी के अनुसार, मामले की जांच सिक्योरिटी मैनेजमेंट द्वारा कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में ऐसी कोई हरकत नहीं दिखी है। कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाकर सोसायटी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद से सोसायटी में सिक्योरिटी गार्डों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें