फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में छात्रा को गोली मार खुद पंखे से झूला छात्र, इन 5 सवालों को लेकर गहराया रहस्य

Fri, 23 Nov 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
नोएडा सेक्टर-63 के होटल में बृहस्पतिवार दोपहर एक छात्र ने छात्रा को गोली मार दी और खुद पंखे से लटककर जान दे दी। दोनों सुबह होटल के कमरे में आए थे। गंभीर हालत में छात्रा का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। छात्रा की छाती पर एक गोली लगी है। छात्र-छात्रा गाजियाबाद के एक कोचिंग में साथ पढ़ाई करते थे। पुलिस के अनुसार, युवती को गोली मारने और आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान सिकंदराबाद, बुलंदशहर निवासी मोहित यादव (22) के रूप में हुई है। वह बम्हेटा गाजियाबाद में बुआ के घर पर रहकर यूपी पुलिस की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। इस पूरे मामले में 5 सवाल बड़ा रहस्य बन गए हैं जिनका जवाब अब तक नहीं मिला है.....
विज्ञापन

2 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
उसके साथ ही गाजियाबाद के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी छात्रा भी पढ़ाई करती है। मोहित और छात्रा एक दूसरे के दोस्त थे। दोनों सुबह 10:20 बजे सेक्टर-63 स्थित योयो होटल में आए थे और शाम तक के लिए कमरा बुक कराया था। दोनों होटल की दूसरी मंजिल पर कमरे में ठहरे हुए थे। दोपहर बाद करीब पौने एक बजे छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनने पर होटल के कर्मचारी कमरे पर पहुंचे तो अंदर से कमरे की कुंडी लगी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
युवती बाथरूम में कुंडी लगाकर बंद थी। होटल कर्मचारियों ने युवती को बाहर निकाला और छात्र पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, मोहित के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए होटल के पास जमकर हंगामा किया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। छात्रा की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें वो सवाल जो पुलिस के लिए बन चुके हैं पहेली...

4 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
कमरे में नहीं मिले खून के धब्बे
पुलिस के अनुसार कमरे के अंदर खून का एक कतरा भी नहीं मिला, जबकि छात्रा को छाती में गोली मारी गई थी। छात्रा काफी देर तक रूम व बाथरूम के अंदर रही। हालांकि बेड पर कुछ खून की बूंदें पड़ी थीं।
विज्ञापन

5 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
कुर्सी को लेकर रहस्य गहराया
बताया जा रहा है कि जब छात्रा को मोहित गोली मार रहा था तब वह जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गई। बाथरूम के अंदर कुर्सी पड़ी थी। बाथरूम के अंदर कुर्सी होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं छात्रा के परिजनों का कहना है कि वह जान बचाने के लिए कुर्सी को भी अपने साथ लेकर बाथरूम में बंद हो गई होगी।
विज्ञापन

6 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
आईडी मिली दूसरे कमरे में
युवती की आईडी की फोटो कॉपी दूसरी मंजिल पर ही एक अन्य कमरे में मिली। परिजनों ने आरोप लगाया है दूसरे कमरे में युवती की आईडी कैसे पहुंची।
विज्ञापन

7 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
टूटी हुई चप्पल मिली
परिजनों को कमरे में मोहित की एक टूटी हुई चप्पल मिली। परिजनों ने शक जताया कि मोहित का मरने से पहले किसी के साथ संघर्ष हुआ है जिसमें उसकी चप्पल टूट गई।

8 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
सीसीटीवी कैमरे में दिखा तीसरा युवक
घटनाक्रम के दौरान तीसरा शख्स भी था। सीसीटीवी कैमरे में छात्र-छात्रा के साथ पीली शर्ट में तीसरा युवक उनके साथ होटल में आता दिख रहा है। वह उनके साथ ऊपर भी कमरे तक गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही वह वहां से निकल गया। इस युवक के बारे में पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन

9 of 9
murder and suicide in noida - फोटो : लाल सिंह
कुछ अन्य सवाल
  • दरवाजे की कुंडी खुली थी या बंद
  • बाथरूम के अंदर कुर्सी कैसे गई
  • कमरे के अंदर की हालत से लग रहा है कि वहां पहले संघर्ष हुआ है
  • किसी तीसरे युवक की बात सामने आ रही है। कहीं इसी ने तो वारदात नहीं की
  • होटल मालिक आखिर सामने क्यों नहीं आ रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें