इसी स्कूटी पर गिरकर फिर जमीन पर गिरी थी बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
क्रासिंग्स सिटी की जीएच-7 सोसायटी के 12वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 12092 में विवेक राजगरिया पत्नी शिखा और दो बेटियों सोनाक्षी और नंदिका के साथ रहते हैं। विवेक राजगरिया प्रीत विहार, दिल्ली स्थित एक प्राइवेट बैंक में जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी पर थे। शाम करीब पांच बजे उनकी पांच साल की बेटी नंदिका और मां शिखा घर पर थे, जबकि बड़ी बेटी डांस क्लास में गई हुई थी।