बरौला गांव में मंगलवार तड़के दो बहनों द्वारा पेड़ से लटककर खुदकुशी के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना सेक्टर-49 में दर्ज हत्या की एफआईआर बंद करेगी।
विज्ञापन
2 of 10
baraula double death
- फोटो : राजन राय
पुलिस के सामने अभी दोनों बहनों के एक साथ आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। हालांकि परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस को लग रहा है कि छोटी बहन ने बड़ी बहन के प्रेम में उसके साथ खुदकुशी की होगी।
विज्ञापन
3 of 10
baraula double death
- फोटो : राजन राय
पुलिस के अनुसार, खुदकुशी करने वाली लक्ष्मी (18) और उसकी छोटी बहन निशा (13) में काफी प्रेम था। परिवार से पूछताछ में पता चला है कि लक्ष्मी जब भी सोसायटी से छुट्टी लेकर घर आती थी, निशा हमेशा उसके साथ ही रहती थी।
4 of 10
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
दोनों साथ सोती थीं और एक ही साथ कहीं भी आती-जाती थीं। घर से दोनों का एक साथ मिला फोटो भी इसकी पुष्टि करता है। इसके अलावा, दोनों बहनों का कुछ दिन पहले ही अलग-अलग वजहों से परिवार से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
5 of 10
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
लक्ष्मी के पिता भूषण ने रिश्ते के भाई रवि के साथ उसके मुंबई में रहने का विरोध किया था। साथ रहने की जिद करने पर भूषण ने लक्ष्मी और रवि को काफी डांटा-फटकारा भी था। इसके अलावा, दो दिन पहले ही निशा की दूसरे नंबर की बड़ी बहन नीलिमा से घर के पास ही जबरदस्त लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन
6 of 10
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
नीलिमा की शादी हो चुकी है और वह इन दिनों बरौला में परिवार से मिलने आई थी। दोनों के बीच लड़ाई इतनी जबरदस्त थी कि पुरुषों को बीच-बचाव करना पड़ा था। इसके बाद भूषण समेत पूरा परिवार नीलिमा की तरफ हो गया था और निशा को काफी डांट-फटकार पड़ी थी।
विज्ञापन
7 of 10
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
पुलिस का मानना है कि दोनों बहनों को लगभग एक साथ ही परिवार की डांट और विरोध झेलना पड़ा था। ऐसे में हो सकता है कि उनके मन में परिवार के प्रति नकारात्मकता आ गई हो।
8 of 10
baraula double death
- फोटो : राजन राय
परिवार से पूछताछ में भी पुलिस को पता चला है कि दोनों बहनें आत्महत्या से एक-दो दिन पहले से एकदम चुपचाप रहने लगी थीं। दोनों केवल आपस में बात करती थीं। लक्ष्मी को रवि के साथ रहने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी।
9 of 10
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
हो सकता है इसीलिए उसने आत्महत्या का मन बनाया हो और निशा ने भी उसके साथ फांसी लगा ली। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि खुदकुशी करने वाली दोनों बहनों में काफी लगाव था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी आत्महत्या की पुष्टि हो गई है। इससे पहले भूषण ने बेटियों की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या के केस को बंद कर दिया जाएगा।