पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जहां अपने सादा मिजाज के लिए जाने जाते थे, वहीं उनके कपड़े भी कई मायनों में बेहद अलग रहे। जिस तरह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 'नेहरू जैकेट' लोगों के बीच खासी पसंद की गई वैसे ही कलाम साहब का सूट भी लोगों से जुड़ गया। डॉ. कलाम की पहली पुण्यतिथि पर जानिए कुछ खास बातें।
विज्ञापन
तस्वीरें: वो तीन खास सूट जो नहीं पहन पाए डॉ कलाम
2 of 10
पूर्व राष्ट्रपति कलाम कहते थे कि मैं कभी बंदगला सूट में फंसना नहीं चाहता। दिल्ली की एक खास दुकान पर इस वजह से कलाम साहब अपना सूट बनवाते थे। कलाम साहब के तीन सूट जो करोल बाग की एक शॉप में अभी मौजूद हैं वो अब कभी भी उन तक नहीं भेजे जा सकते। देश ने जहां अपना पूर्व राष्ट्रपति खोया था तो वहीं दूसरी ओर अमन जॉयसवाल ने अपना सबसे प्रसिद्ध ग्राहक।
विज्ञापन
तस्वीरें: वो तीन खास सूट जो नहीं पहन पाए डॉ कलाम
3 of 10
अमन कहते हैं कि हम ज्यादातर कोशिश करते थे कि हम उनसे जुड़े रहें, और उनकी पसंद के अनुसार बेहतर से बेहतर सूट जो हम बना सकते हैं वो उनके लिए बनाकर दें।
तस्वीरें: वो तीन खास सूट जो नहीं पहन पाए डॉ कलाम
4 of 10
जब वो पहली बार हमारी दुकान में आए थे तो वो एक नियमित ग्राहक की तरह आए थे और हमने भी उन्हें नियमित ग्राहक की तरह ही तवज्जो दी। ये बात 20 साल पहले की है जब वो एक वैज्ञानिक और डीआरडीओ के एक प्रशासक थे। उनके अंदाज बेहद सादा थे और उनकी जरूरतें भी उन्हीं की तरह थीं। उस वक्त वो गहरे रंग की पैंट और आसमानी नीले रंग की कमीज पहनना ज्यादा पसंद करते थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: वो तीन खास सूट जो नहीं पहन पाए डॉ कलाम
5 of 10
कलाम साहब जब राष्ट्रपति बने तो मैं और मेरा स्टाफ बहुत उत्साहित थे। कुछ समय पहले तक वो हमारे नियमित ग्राहक थे और फिर हमने सुना की उनका नाम राष्ट्रपति के पद के लिए मनोनीत हुआ है। राष्ट्रपति भवन से हमारे पास फोन आया और उन्होंने कहा कि मुझे एक बंदगला सूट चाहिए, लेकिन मेरे सहयोगी कहते हैं कि उससे गला चोक हो जाता है। मैं नहीं चाहता कि मेरा गला चोक हो जाए जिससे मैं अपने विचारों को अभिव्यक्त ना कर पाउं। जाहिर हैं मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता। तो बताओ इस परिस्थिति से कैसे बाहर निकला जाए।
विज्ञापन
तस्वीरें: वो तीन खास सूट जो नहीं पहन पाए डॉ कलाम
6 of 10
अमन बताते हैं कि उसके बाद मैने ऐसे सूट की डिजाइन सोचनी शुरू की जो उन पर अच्छा लगे। जिसके बाद हमने एक विशेष सूट बनाया जो कि कलाम सूट था। ये सूट बंदगला कि तरह ही दिखता है,लेकिन ये बीच में खुला होता है।
विज्ञापन
तस्वीरें: वो तीन खास सूट जो नहीं पहन पाए डॉ कलाम
7 of 10
वो बोलकर अपनी भावनाओं को ज्यादा नहीं बताते थे। लेकिन एक बार उन्होंने कहा कि अमन तुम जानते हो कि तुम मुझे कपड़े पहनाते हो। एक सेकेंड के लिए मैं समझ नहीं पाया कि कपड़े पहनाने का मतलब क्या है। तो उन्होंने मुझे बाइबल का संदर्भ दिया। अमन कहते हैं कि ये मेरे लिए जिंदगी की सबसे बड़ी प्रशंसा थी। मैं जब भी इस सूट्स को देखता हूं तो हमेशा भावुक हो जाता हूं।
तस्वीरें: वो तीन खास सूट जो नहीं पहन पाए डॉ कलाम
8 of 10
इस दुकान के पास इस वक्त तीन कलाम सूट मौजूद हैं इन लोगों का अनुमान था कि वो 31 जुलाई तक ये सूट कलाम साहब के यहां पहुंचा देंगे। कलाम साहब के निधन के दिन की बात करते हुए जैन कहते हैं कि हमारे पास कई कलाम साहब के नाम से कई फर्जी कॉल्स पहले आ चुकी थीं। जब हमें उनके निधन की खबर मिली तो मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था कि ये भी एक फर्जी फोन कॉल हो। लेकिन जब मैने टीवी ऑन किया तो मुझे पता चला कि ये सच था।
तस्वीरें: वो तीन खास सूट जो नहीं पहन पाए डॉ कलाम
9 of 10
जैन की बेटी की शादी जून में थी और उन्होंने कलाम साहब को निमंत्रण भेजा था। कलाम साहब के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वो किसी तरह के सामाजिक प्रोग्राम में नहीं जाते हैं। हर कोई ये जानकर हैरान था कि पूर्व राष्ट्रपति बेटी की शादी में दिखाई दिए। बेटी की शादी में मेरी उनसे आखिरी मुलाकात हुई थी। उन्होंने नवविवाहित जोड़े और शादी में मौजूद बच्चों के साथ दस घंटे पैंतालिस मिनट व्यतीत किए। उनके आशीर्वाद और उनके नजरिए से मेरी बेटी का दिन खास हो गया।
दुकान के स्टाफ के मुताबिक उन्होंने डॉ कलाम के लिए लाइट ग्रे और स्काई ब्लू सूट पसंद करते थे। हमने उनके लिए नेवी ब्लू और ग्रीन कलर में सूट बनाए तो उन्होंने वो रिजेक्ट कर दिए। लोग जब उनके बारे में जानना चाहते हैं तो वो कलाम सूट के बारे में जानकारी इकट्ठी करते हैं। ये नेहरू जैकेट की तरह पॉपुलर हो गया है। कुछ रेगुलर कॉल्स हमें कलाम सूट के लिए मिलती रहती हैं।