अगर आप अपने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाते हैं और आप ऐसा सेविंग अकाउंट चाहते हैं जो जीरो बैलेंस में भी चलता रहे तो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) आपके लिए खुशखबरी लाया है।
विज्ञापन
2 of 8
sbi
दरअसल एसबीआई का योनो ऐप(YONO) आपके लिए ऐसा ही सेविंग अकाउंट लेकर आया है जो जीरो बैलेंस में भी चलता रहेगा। इस बात की जानकारी एसबीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। मगर ये ऑफर सीमित अवधि के लिए ही मान्य है। अगर आपने देर कर दी तो ये मौका आपके हाथ से निकल सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
sbi yono app
एसबीआई के अनुसार, जो लोग बैंक के योनो ऐप(यू नीड ओनली वन) से नया खाता खोलेंगे उन्हें ये सुविधा मिलेगी कि उनका अकाउंट जीरो बैलेंस वाला होगा। लेकिन ये सुविधा उन्हीं को मिलेगी जो इसका लाभ 31 अगस्त 2018 से पहले तक उठा लेंगे।
4 of 8
sbi
- फोटो : self
31 अगस्त के बाद अकाउंट खोलने वाले लोगों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। जानिए कौन हैं वो लोग जो इस ऐप के जरिए खोल सकते हैं जीरो बैलेंस वाला अकाउंट-
1- सिर्फ भारतीय लोग जो 18 साल से अधिक आयु के हैं वो इस ऐप के जरिए जीरो बैलेंस वाला अकाउंट खोल सकते हैं। इसके साथ ही उनके ऊपर कोई विदेशी टैक्स लायबिलिटी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
aadhaar card
2- अगर आप योनो ऐप के जरिए अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इसे साथ ही पैन कार्ड भी होना जरूरी है। अगर आधार और पैन में आपका नाम या कोई जानकारी अलग हो तो आधार में दर्ज जानकारी ही मान्य होगी।
विज्ञापन
6 of 8
mobile
3- यूजर के पास वैद्य और ऐक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए जो उसके नाम पर रजिस्टर्ड हो और साथ में ईमेल आईडी भी हो ताकि आप इस सेवा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
7 of 8
sbi
4- ये जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी एसबीआई ब्रांच पर जाकर ई-केवाईसी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराना होगा।