फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी खरीदने जा रहे हैं नया AC तो इन 7 बातों को जरूर जान लें, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Mon, 23 Apr 2018 09:43 AM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
ac
बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए पंखे, कूलर और एसी जरूरी हैं लेकिन इनकी खरीदारी से पहले इनके बारे में ठीक से पता कर लें वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं। जैसे, यदि आप बिल्डिंग में जितने ऊपरी तल पर रहते हैं, वहां गर्मी उतनी अधिक होगी और इसलिए उसके लिए अधिक शक्तिशाली उपकरण की जरूरत होगी। उपकरण का ब्रांड, क्षमता, उसकी रेटिंग, बिजली खपत आदि के बारे में जानना चाहिए। ऐसा न हो कि उपकरण तो सस्ता हो लेकिन वह बिजली का बिल बहुत अधिक बढ़ा दे।
विज्ञापन

2 of 8
ac
इस तरह होती है रेटिंग
एसी की रेटिंग उसकी बिजली खपत और कूलिंग क्षमता के आधार पर की जाती है लेकिन हर साल रेटिंग बदलती है। हो सकता है कि 2016 में जिस एसी को 5 स्टार मिले हों, वह 2018 में 3 स्टार से क्षमता में कम हो। इसलिए रेटिंग के साथ ही मैन्युफैक्चर डेट अवश्य देख लें।
विज्ञापन

3 of 8
ac
ब्रांड की भी होती है खासियत
विभिन्न ब्रांड के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली और क्षमता में अंतर देखने को मिलता है। कुछ ब्रांड नई तकनीक के आधार पर खुद को बदलते रहते हैं वहीं कुछ ऐसा नहीं कर पाते। यही नहीं, कुछ ब्रांड किसी एक उपकरण के लिए तो बहुत अच्छे हैं लेकिन दूसरे उपकरण के लिए कोई दूसरा ब्रांड। इसलिए जो उपकरण लेने जा रहे हैं, वह किस ब्रांड का लेना अच्छा रहेगा इसकी जानकारी होनी चाहिए।

4 of 8
AC
विंडो और स्पिल्ट एसी में अंतर
विंडो एवं स्पिल्ट एसी में से किसी का चुनाव इनके बारे में जानकर किया जा सकता है। विंडो एसी किसी भी घर में आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। इसे घर की खिड़की पर फिट कर सकते हैं। वहीं, स्पिल्ट एसी के लिए उसके अनुरूप डिजाइन चाहिए। यह महंगा पड़ता है और सर्विस भी महंगी होती है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से यह ज्यादा अच्छा है। एसी का चुनाव करते वक्त कमरे का आकार, संबंधित क्षेत्र का तापमान आदि बातों का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 8
ac
कीमत कम, बिल ज्यादा
उपकरण खरीदते समय उसकी कीमत ही नहीं, छुपी हुई कीमत भी देखनी चाहिए। यानी कि कहीं ऐसा न हो कि उपकरण तो सस्ता हो लेकिन अधिक बिजली खपत या खराब सर्विस के कारण वह महंगा पड़ जाए।
विज्ञापन

6 of 8
ac
कमरे का तापमान 
उपकरण की खरीदारी के पहले अपने आसपास के साथ ही अपने कमरे के तापमान के बारे में जान लें। यदि आप किसी मल्टीफ्लोर बिल्डिंग में रहते हैं, तो आपके फ्लैट का तापमान आपके फ्लोर पर भी निर्भर करता है। फ्लोर की संख्या जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, तापमान में भी बढ़ोतरी होती है। निचले फ्लोर पर रहने वालों को इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करना पड़ता है।
विज्ञापन

7 of 8
ac
25 से 40 हजार में एसी
बाजार में एसी, कूलर की विभिन्न वैरायटी मौजूद हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये 5 स्टार एसी आपको 25 से 40 हजार तक की कीमत में मिल जाएगा। वहीं स्पिल्ट एसी भी 25 से 45 हजार तक विभिन्न रेंज में उपलब्ध है। आप समय-समय पर लगने वाली सेल या ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ac
ऑनलाइन रिसर्च के विकल्प
सेक्टर-18 के इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता सोनू ने बताया कि बाजार में विकल्प की कमी नहीं है। आजकल ऑनलाइन माध्यमों ने रिसर्च का विकल्प बढ़ा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता सुरेश ने बताया कि ग्राहक अब पहले की तुलना में ज्यादा सतर्क हो गए हैं। वह फीचर की अच्छी तरह जांच पड़ताल करके ही सामान खरीदते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें