फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाफराबाद में नहीं होती पत्थरबाजी, अगर पुलिस वक्त रहते भाजपा नेता के इस ट्वीट पर हो जाती सतर्क

Sun, 23 Feb 2020 08:48 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने काफी देर तक रहे थे
- पुलिस बल टाइम से नहीं पहुंचा तो हालत तनावपूर्ण हो गए थे 
विज्ञापन
1 of 5
जाफराबाद में प्रदर्शन करते भाजपा नेता कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कपिल मिश्रा के एलान के बाद अगर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो जाती तो शायद जाफराबाद के मौजपुर में हालत तनावपूर्ण नहीं होते और न हीं पत्थरबाजी होती। दोनों पक्षों के बीच जब पत्थरबाजी हो रही थी उस समय भी मौके पर पुलिसकर्मी बहुत कम संख्या में थे। मौके दिल्ली पुलिस के कुछेक जवानों के अलावा आरपीएफ के कुछ जवान दिखाई दे रहे थे। इलाके में देर रात तक हालात तनावपूर्ण बने हुए। दिल्ली पुलिस अधिकारी स्थिति के नियत्रंण में होने का दावा कर रहे थे।  
 
विज्ञापन

2 of 5
गस्त करती दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रविवार दोपहर दो बजे ट्विट कर मौजपुर रेड लाइट पर सीएए के समर्थन में दोपहर तीन बजे प्रदर्शन करने का एलान किया था। इसके बाद सीएए के समर्थन में लोग मौजपुर में एकजुट होना शुरू हो गए थे। कुछ ही देर में काफी लोग एकत्रित हो गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
पत्थरबाजी करते युवक - फोटो : अमर उजाला
सीएए के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस समय वहां से भीम सेना के कुछ समर्थक नारेबाजी करते हुए वहां से गुजर रहे थे। भीम सेना के लोगों ने रविवार को भारत बंद का एलान किया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीमसेना के समर्थकों से नारेबाजी को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों ही पक्षों में हाथापाई हो गई थी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भीम सेना के समर्थकों को पीट दिया था और उनकी गाड़ी तोड़ दी थी। 

4 of 5
पत्थरबाजी करते युवक - फोटो : अमर उजाला
भीम सेना के समर्थक वहां से चले गए। तभी जिला डीसीपी वेदप्रकाश सूर्या वहां पहुंचे और समर्थकों से शांति बनाए रखने व स्थान को खाली करने की अपील करने लगे। कुछ देर बाद कबीर नगर की तरफ से एक गुट के लोग आए और समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्थरबाजी करते युवक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों ही तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। पत्थरबाजी करीब एक घंटे तक चली थी। पुलिस बल काफी देर में मौके पर पहुंचा था। देर रात को भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें