फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनजान मर्दों से मां-बहन या मिसेज की फोटो खिंचवाऊं क्या?' पढ़ें चंद्रकला के चौंकाने वाले बयान

Sat, 05 Jan 2019 07:58 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : फेसबुक
सोशल मीडिया पर अपने तेज तर्रार अंदाज के लिए अकसर चर्चा में रहती हैं। अपने दबंग तेवर के लिए लेडी सिंघम के नाम से पहचानी जाने वाली चंद्रकला ने बुलंदशहर की डीएम रहते हुए बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। पढ़ें उनके कुछ सबसे ज्यादा चर्चा में रहे बयानः
Trending Videos
विज्ञापन

जब पत्रकार को दी धमकी

2 of 7
B Chandrakala IAS
जब वह बुलंदशहर में डीएम थीं तो सिर्फ इसलिए एक 18 साल के लड़के को जेल भिजवा दिया था क्योंकि उसने बिना उनसे पूछे उनकी फोटो खींच ली थी। उनके इस फैसले को मीडिया की सुर्खियां बनते देर नहीं लगी। जब एक पत्रकार ने उनसे इस बारे में फोन पर बातचीत करनी चाही तो उनका रिएक्शन चौंका देने वाला था। उन्होंने कहा अनजान मर्दों को भेजकर मां-बहन या मिसेज की फोटो खिंचवाऊं क्या? तुम क्या उनकी फोटो खींचने दोगे? वायरल होने पर इस बयान को चंद्रकला ने गलत बताया था।
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा था- चुप सब तुम लोगों की गलती है

3 of 7
b chandrakala - फोटो : फेसबुक
2015 में बुलंदशहर में एक जगह नाली के निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान ईंट सही नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को डांटते हुए कहा, ये काम हो रहा है। जब अधिकारी ने इस पर कुछ बोलना चाहा तो उन्होंने कहा- चुप सब तुम लोगों की गलती है।

अधिकारी को बोला तुम्हारी सैलरी से लूंगी पैसे

4 of 7
बुलंदशहर में डीएम रहते हुए उन्होंने एक स्थानीय ठेकेदार और अफसरों को जमकर लताड़ लगाई थी, जिसका इतना वायरल हुआ कि बी. चंद्रकला घर-घर में पहचानी जाने लगीं। दरअसल उन्होंने नगरपालिका के विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की जांच की थी। उन्होंने अफसरों को लताड़ लगाते हुए कहा था कि शर्म करो, ये जनता के पैसे हैं। आपके घर का पैसा नहीं है। इस तरह आप लोगों को धोखा देते हैं। वेतन से पैसे कटवा दूंगी। सड़क बनती है और रातों रात उखड़ भी जाती है। सब सामान वापस करो। मैं पूरी रिपोर्ट शासन को भेजूंगी।
विज्ञापन

अफसरों को जेल भिजवाने की धमकी भी दी थी

5 of 7
B. Chandrakala - फोटो : facebook
17 दिसंबर 2014 की बात है। बुलंदशहर के विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहीं बी. चंद्रकला को कुछ गड़बड़ियां मिलीं तो उन्होंने अफसरों को खुलेआम लताड़ लगाई। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों को चेतावनी दी थी 'जेल के अंदर जाओगे, अभी के अभी, समझे क्या।' ये बयान भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

कुछ भी गलत हुआ तो जेल तो जरूर जाओगे

6 of 7
B. Chandrakala - फोटो : facebook
बुलंदशहर में ही उन्हें एक बार खिलाड़ियों की शिकायत मिली थी जिसके बाद वह स्टेडियम के निरीक्षण के लिए गई थीं। उन्हें वहां काफी गंदगी मिली तो खेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि बच्चों के पास मेरा नंबर है। कुछ भी गलत हुआ तो जेल तो जरूर जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को धोखा क्यों....

7 of 7
B Chandrakala IAS
बुलंदशहर के बाद जब वह मेरठ की डीएम बनीं तो उनका वहां भी बोलबाला था। वहां एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया तो बच्चों से कुछ सवाल पूछे। बच्चे वो जवाब नहीं दे सके। इस पर बच्चों के सामने ही टीचर की क्लास ले ली। उन्होंने कहा बच्चों को धोखा क्यों दे रहे हो। इन्हें खाना न दो, कपड़ा न दो, लेकिन अच्छी शिक्षा तो दो। जब टीचर ने जवाब देना चाहा तो बोलीं समस्या सिर्फ वो लोग बताते हैं जो कुछ करना नहीं चाहते।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें