फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन लौटे अभिनंदन, फ्लाइट में माता-पिता के लिए खड़े होकर बजाई गईं तालियां

Fri, 01 Mar 2019 11:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
abhinandan - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी जहाज को खदेड़ने के दौरान हादसे का शिकार होकर पाकिस्तानी सेना की गिरफ्त में आने वाले पायलट अभिनंदन की भारत लौट आए हैं। गुरुवार को पाकिस्तानी संसद से पीएम इमरान खान ने शांति के रूप में अभिनंदन को भारत को सौंपने की बात कही थी। जिसके बाद से ही पूरा भारत उनकी वतन वापसी का इंतजार कर रहा है। आज सुबह अभिनंदन के माता-पिता और सास-ससुर वाघा बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। हालांकि उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि चेन्नई एयरपोर्ट पर और फ्लाइट के अंदर उनका इतना खास स्वागत किया जाएगा। स्वागत से अभिभूत और बेटे की घर वापसी से उनके माता-पिता कितने खुश हैं यह उनके चेहरे ही बयान करते हैं। उनके फ्लाइट के अंदर हुए भव्य स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 7
abhinandan - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय लोग जोश में भर गए जब इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन के माता-पिता अपने बेटे को लेने के लिए वहां पहुंचे। विंग कमांडर अभिनंदन के माता-पिता जैसे ही चेन्नई से दिल्ली जाने वाले विमान में चढ़े तो विमान के सभी यात्री खड़े हो गए और उन्होंने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान आज रिहा करेगा।
विज्ञापन

3 of 7
abhinandan - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह के स्वागत की उम्मीद उन्होंने शायद ही की होगी। यही वजह थी कि जितने जोश से लोगों ने उनका स्वागत किया उतनी ही विनम्रता से उन्होंने भी लोगों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। लोग काफी देर तक विमान में तालियां बजाते रहे।

4 of 7
abhinandan - फोटो : अमर उजाला
हर मां-बाप की ऐसी इच्छा होती है कि उनकी जिंदगी में ये लम्हा आए कि उनके बच्चों का इतना नाम हो कि लोग उसके नाम पर उन्हें आदर दें। कुछ ऐसा ही नजारा देख अभिनंदन के माता-पिता भी भावुक दिखे।
विज्ञापन

5 of 7
abhinandan - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे भारत समेत पाकिस्तान में एक बड़ा वर्ग है जिसने अभिनंदन की भारत वापसी पर खुशी जाहिर की है। यही नहीं वाघा बॉर्डर जहां से अभिनंदन को भारत को सौंपे जाने से पहले से ही वहां जश्न का माहौल रहा। वाघा बॉर्डर से अभिनंदन को दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
abhinandan - फोटो : सोशल मीडिया
लोग इतने खुश थे कि देश के जांबाज लाल की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही वाघा बॉर्डर पर खड़े रहे। कोई ढोल लेकर पहुंचा तो कोई फूल माला तो कोई तिरंगा। हर कोई अपनी तरह से अभिनंदन के स्वागत के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
wing commander abhinandan family
वाघा बॉर्डर के रास्ते दोपहर करीब दो बजे तक पाकिस्तान से विंग कमांडर अभिनंदन को वतन वापस लौटना था। हालांकि इसमें रात 9.21 बज गए। विंग कमांडर को लेने एयरफोर्स अफसरों की एक टीम बॉर्डर आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें