मालवीय नगर के हौजरानी में हुए दर्दनाक हादसे की वजह पति शमीम का देर रात घर लौटना बताया जा रहा है। मालवीय थाना पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि शमीम घटना वाली रात करीब 12 बजे घर पहुंचा था। पत्नी ने गेट नहीं खोला था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
malviya nagar
- फोटो : himanshu soni
काफी देर बाद गेट खुला तो पत्नी-पत्नी के बीच रात ढाई बजे तक झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ा तो शमीम घर छोड़कर पास में रहने वाले माता-पिता के घर चला गया था। दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती पत्नी मोहसिना व डेढ़ वर्षीय बेटे अनस की हालत गंभीर बनी हुई है। वह साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों ही आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
malviya nagar
- फोटो : himanshu soni
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात शमीम व मोहसिना के बीच देर रात तक झगड़ा होता रहा। झगड़े के बाद शमीम पास में ही रहने वाले माता-पिता के घर सोने चला गया और उसने अपनी मां को मोहसिना के पास सोने के लिए भेज दिया।
4 of 5
malviya nagar
- फोटो : himanshu soni
शनिवार सुबह शमीम की मां अपने घर चली गई थी। इस गुस्से में मोहसिना ने सोती हुई बेटी सना व बेटे अनस का गला काट दिया था। इसके बाद उसने अपना गला काट लिया। पड़ोसी महिला ने ये देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
मालवीय नगर के घर में मां ने बेटा-बेटी पर किया हमला
- फोटो : पुरुषोत्तम वर्मा
पुलिस ने रविवार को सना के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि सना की मौत गला कटने से हुई है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।