लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
कहीं छज्जा टूटा है तो कहीं गंदा पानी भरा हुआ। प्रसूति वार्ड नंबर-1 के पीछे की दीवार जर्जर हो चुकी है। ऐसे में यहां संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में यहां ऐसी कई खामियां सामने आईं है, जिन पर सरकार की नजर पड़नी जरूरी है। उधर, अस्पताल के निदेशक डॉ राजीव गर्ग का कहना है कि वे स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर ही कुछ जवाब दे सकते हैं।
दीवारों पर काई प्रसूति वार्ड के आसपास दीवारों पर काई लग गई है। मुख्य प्रसूति ऑपरेशन थिएटर के बाहर छतों से सरिया बाहर निकाली हुई है। वार्ड नंबर-2 के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। हाल ही में नई इमारत बनी है, यहां जाते समय मरीजों को गंदे पानी से भरे तालाब को पार करना पड़ता है। अस्पताल के कई कोनों में शराब की खाली बोतलें भी मिलीं, जो प्रबंधन पर सवाल खड़ी करती हैं।