कनॉट प्लेस में मानव श्रृंखला बनाई, बताया- 'मुस्लिमों की जिंदगी की भी अहमियत है'
Sat, 09 Dec 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सेंट्रल पार्क के बाहर मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शहरी जागरूक नागारिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
मानवाधिकार को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस में मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही सांसद व पूर्व सांसद भी शामिल हुए। सभी ने अपने हाथों में पोस्टर-बैनर लिए हुए थे।
विज्ञापन
2 of 4
मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शहरी जागरूक नागारिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टर के माध्यम से यह बताया जा रहा था कि मुस्लिमों की जिंदगी की भी अहमियत है। धर्मनिरपेक्ष राज्य में मानव हित सर्वोपरि है और कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
3 of 4
मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शहरी जागरूक नागारिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
मानव श्रृंखला में शरीक हुई पूर्व सांसद सुभाषिणी अली के स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के कथनों वाले पोस्टर लिए हुए थीं, जिस पर लिखा था कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं।
मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शहरी जागरूक नागारिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कार्यक्रम के आयोजक उवेस सुल्तान खान व शहबा खातून ने कहा कि राजसमंद में सामने आया मामला डराने वाला है। इस कट्टरता के खिलाफ हम सभी को बोलना होगा। मानव श्रृंखला में सांसद मोहम्मद सलीम, प्रोफेसर जोया हसन, समाजसेवी नंदिता नारायण, फरीदा अब्दुल्ला, अपूर्वानंदा, अनामुल्ला समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।