protest
सब एक भाषा बोल रहे हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन, प्रशासन, विधायक, सांसद सब एक भाषा बोल रहे हैं। सरकार का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ाना है लेकिन यहां इसके उलट काम हो रहा है। इस दौरान सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड के मसले को हम संसद तक लेकर जाएंगे। इस दौरान सुनील चौधरी, बीर सिंह यादव, सुखबीर पहलवान, सूबे यादव, रघुवर प्रधान, विजय, ओमवीर यादव, जयवीर प्रधान, राज यादव, इंदर, संजीव दीक्षित, अनुपम ओबराय, सुनील, रवि यादव, चेतन पहलवान, तरण ढींगरा, अरुण यादव, इंद्र, ओमवीर, विक्रांत तोंगड़ व अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
10 दिन में सेक्टर-54 से हटाना है कचरा
एनजीटी ने प्राधिकरण को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सेक्टर-54 डंपिंग ग्राउंड पर महज 10 दिन तक कचरा फेंका जाएगा। इसके बाद अधिसूचित क्षेत्र में ही कचरा फेंका जाना चाहिए। निर्देश पर अमल करते हुए प्राधिकरण ने सेक्टर-123 में भूमिगत चैंबर का काम शुरू किया। सवाल यह है कि यहां प्लांट बनेगा या नहीं।