आजादपुर सब्जी मंडी में विशाल रैली के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आरबीआई के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। यहां भी उन्होंने पीएम से मांग की है कि नोटबंदी वापस ली जाए।
विज्ञापन
2 of 13
mamta- kejriwal
केजरीवाल और ममता दीदी ने आरबीआई को सवालों की एक सूची सौंप कर उनके जवाब मांगे हैं।
विज्ञापन
3 of 13
mamta- kejriwal
आरबीआई को सौंपी गई सवालों की सूची में आरबीआई से डाटा मांगा गया है कि देश में कितनी करेंसी चाहिए, कितना प्रिंट हुआ है? नोट छापने की कितनी क्षमता कितनी है और स्थिति सामान्य होने में और कितने दिन लगेंगे?
4 of 13
mamta- kejriwal
दिल्ली स्थित एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में भारत सरकार द्वारा लागू की गई 500 और 1000 के नोटों की नोटबंदी के खिलाफ बृहस्पतिवार को विशाल जनसैलाब उमड़ा। दरअसल बृहस्पतिवार को यहां दिल्ली व पश्चिम बंगाल के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी के खिलाफ रैली निकाली।
विज्ञापन
5 of 13
mamta- kejriwal
केजरीवाल और ममता बनर्जी को आजादपुर सब्जी मंडी सुबह 11 बजे ही पहुंचना था लेकिन वो नहीं पहुंचे। इन दोनों के पहुंचने से पहले ही केजरीवाल के विरोध में काफी नारेबाजी हुई और काले झंडे भी दिखाए गए।
विज्ञापन
6 of 13
mamta- kejriwal
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि पुलिस को बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को काबू करना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 13
mamta- kejriwal
रैली की शुरुआत सुश्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मंडी में फल सब्जी नहीं आ रही हैं, ट्रकें रास्ते में खड़ी हैं लोग क्या खाएंगे? हीरा या एटीएम?
8 of 13
mamta- kejriwal
ममता दीदी ने ये भी आरोप लगाया कि गरीब-मजदूर इस सरकार के राज में मर रहे हैं और प्लास्टिक इकोनॉमी के नाम पर सरकार देश को बेचने में लगी है।
9 of 13
mamta- kejriwal
पश्चिम बंगाल की सीएम ने मोदी सरकार पर ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने अच्छे दिन के छलावे में लोगों को रुलाया है। उन्होंने ये भी कहा कि हम किसी नेता या सरकार से नहीं डरते। हम डरते हैं तो आम जनता से। उन्होंने ये भी मांग की कि तीन दिन में नोटबंदी का फैसला वापस लिया जाए।
10 of 13
mamta- kejriwal
ममता दीदी आगे बोलीं कि 'रोटी, कपडा और मकान हर आम आदमी की प्राथमिक जरुरत, लेकिन देश में अभी आर्थिक आपातकाल। नोटबंदी पर केजरीवाल के साथ रैली के दौरान बोलीं ममता, गोली चलाना है तो चला दो, हमें जेल में डाल दो। हम पीछे नहीं हटेंगे।'
11 of 13
mamta- kejriwal
वहीं केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत में मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, 'बाजार में रोटी नही मिल रही, सब्जी नही मिल रही दूध नही मिल रहा, जनता बेहद परेशान है।भ्रष्टाचार के खिलाफ भूखा रहकर जान की बाजी लगा दी।'
12 of 13
mamta- kejriwal
केजरीवाल ने आगे कहा कि, 'किसी ने देखा अडानी और अंबानी को लाइन में खड़े हुए देखा है क्या? उनके घर होम डिलीवरी हो रही है 2000 के नोटों की। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने बहोत बड़ी बड़ी लड़ाई लड़ी है, दो बार अनशन किया लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ मेने 2 बार अनशन किया। जब लोग रोबोर्ट वाड्रा का नाम लेने से डरते थे तब हमने उनका नाम लिया था, लोगो के स्विस बैंक के अकाउंट नंबर हमने दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सबसे आगे होगी मोदीजी। मोदीजी ने जब जब अच्छा काम किया हमने उनका साथ दिया। मोदीजी लेकिन भ्रष्टाचार ख़त्म करने के नाम पर घोटाला करोगे तो जान की बाजी लगा दूंगा। मेरे तो ये समझ ही नही आ रहा की 2000 के नोट से भ्रष्टाचार ख़त्म कैसे होगा? जनता को 2000 के नोट नही मिल रहा तो फिर रिश्वत देने वालो को 2 लाख रूपये कैसे मिले। '
वो आगे बोले कि, 'देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला किया जा रहा है, बड़े अरबपतियों को 8 लाख करोड़ कर्ज दिया था। विजय माल्या पर 8000 Cr का लोन था, उसे मोदी जी ने जहाज से लन्दन भेज कर 1200 Cr का लोन माफ़ कर दिया। हमारे जमा किये पैसों से मोदी जी अपने चहेते अरबपतियों के लोन माफ़ कर देंगे। मोदीजी अपने चहेतो के लोन माफ़ कर देंगे जनता को क्या मिला ठन ठन गोपाल। किसी ने देखा अडानी और अंबानी को लाइन में खड़े हुए देखा है क्या? उनके घर होम डिलीवरी हो रही है 2000 के नोटों की।'