फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 घंटे में बुझी फैक्टरी की आग: चार मृतकों में एक की हुई पहचान, तीन शवों के बस टुकड़े ही मिले; देखें तस्वीरें

Wed, 25 Jun 2025 06:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने हादसे के बाद लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आग की वजहों का पता किया जा रहा है। हादसे में फैक्टरी मालिक का बेटा भी बुरी तरह झुलस गया है।
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
बुध विहार थाना क्षेत्र के रिठाला में मंगलवार शाम प्लास्टिक बैग, टिशू पेपर और रूम फ्रेशनर स्प्रे बनाने वाली एक चार मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हताहतों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन

2 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
आग इतनी जबरदस्त थी कि इस पर काबू पाने में करीब साढ़े 13 घंटे लग गए। फिलहाल देर शाम तक मौके पर कूलिंग का काम जारी था। दमकल के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिठाला गांव में फैक्टरी को अवैध रूप से चलाया जा रहा था। इसका मालिक सुरेश बंसल विदेश गया हुआ है। आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
तीन शवों के टुकड़े ही मिले
फिलहाल मृतकों में एक ही व्यक्ति की पहचान हो सकी है। बाकी तीन लोगों के शवों के टुकड़े ही बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनको कब्जे में लेकर बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए परीक्षण के बाद ही इनकी पहचान संभव हो पाएगी।

4 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया है कि हादसे के बाद लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आग की वजहों का पता किया जा रहा है। हादसे में फैक्टरी मालिक का बेटा भी बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

5 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार शाम 7.29 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक बैग बनाने की फैक्टरी में आग लग गई है और वहां कुछ लोग फंस गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

6 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
टीम ने कुछ ही देर में मौके से फैक्टरी मालिक के बेटे नितिन (31) के अलावा वहां काम करने वाले कर्मचारी राकेश (31)() और विरेंद्र (25) को निकालकर एंबुलेंस की मदद से बीएसए अस्पताल भेजा। नितिन व राकेश 80 फीसदी झुलस गए थे, उनको आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

7 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
करीब 200 गज की इमारत में भूतल के अलावा ऊपर तीन मंजिले बनी हुई हैं। चौथी मंजिल पर कुछ हिस्से में लेंटर डाला हुआ है। पूरी चौथी मंजिल को टिन शेट से चारों ओर और छत को कवर किया हुआ है। ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर इमारत के मालिक सुरेश बंसल व नितिन प्लास्टिक के बैग बनाने की फैक्टरी चलाते थे।

8 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
दूसरी और चौथी मंजिल को इन्होंने आनंद नामक व्यक्ति को कपड़े वाले टिशू बनाने के लिए किराए पर दिया हुआ था। तीसरी मंजिल पर राकेश अरोड़ा नामक व्यक्ति की रूम फ्रेशनर बनाने की फैक्टरी थी। मंगलवार शाम को आग लगने के बाद उसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपने कब्जे में ले लिया। नितिन, राकेश और विरेंद्र को तो किसी तरह वहां से निकाल लिया गया।

9 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
इमारत में चार लोग अंदर फंस गए। शुरुआत में दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाद में इनको बढ़ाकर 16 कर दिया गया। सुबह इनकी संख्या 24 कर दी गई। इमारत में दाखिल होने का रास्ता न होने के कारण जेसीबी की मदद से साइड की दीवारों को तोड़कर दमकलकर्मी इमारत में अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

10 of 10
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI
देर रात करीब एक बजे बुरी तरह जला हुआ एक शव पहली मंजिल की सीढ़ियों पर मिला। बाकी दो शव दूसरी मंजिल के दरवाजे से मिले। सुबह  करीब 8.40 बजे चौथा शव चौथी मंजिल पर टिन शेड से बरामद हुआ। इनकी पहचान मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी दिलीप सिंह (62) के रूप में हुई। मृतकों में एक महिला के होने की बात भी की जा रही है। सुबह करीब 9.00 बजे किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद पूरी इमारत में सर्च ऑपरेशन हुआ। फिलहाल मृतकों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को अभी तक बस एक महिला मिली है, उसका दावा है कि उसकी मां का कुछ पता नहीं चल रहा है। वह टिशू पेपर की फैक्टरी में काम करती थी।

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Board Exam Changes: 2026 से 10वीं में दो बार होगी परीक्षा, जानें कब-कब होंगे एग्जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें