डरे-सहमे एक-दूसरे से चिपके हुए तीन बच्चों की एक तस्वीर और मदद की गुहार लगाते एक ट्वीट ने कानून और इंसानियत में लोगों के भरोसे को फिर मजबूत कर दिया। (तस्वीरें: सोशल मीडिया व एनडीटीवी)
विज्ञापन
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
2 of 14
किसी रिश्तेदार को छोड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गए एक शख्स ने देखा कि प्लेटफॉर्म पर तीन बच्चे सहमे से बैठे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
3 of 14
उसने तस्वीर खींची और ट्वीट किया, ‘क्या कोई नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर बैठे इन बच्चों की मदद करेगा।’ उसने @abhishek1122 एकाउंट से यह ट्वीट किया।
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
4 of 14
इस शख्स का नाम वैसे तो पता नहीं चल पाया पर हम अभिषेक मान कर आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
5 of 14
थोड़ी ही देर में चिल्ड्रन हेल्पलाइन नंबर 1098 तक यह बात पहुंचाई गई। अभिषेक को बताया गया कि एक टीम वहां पहुंच रही है और आप घर जा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
6 of 14
मगर इस बीच वहां तमाशबीनों की भीड़ जुटने लगी और पहले से डरे हुए रहनुमा (7), राजा (5) व सान्या (4) जिन्हें संभवत: उनके परिवार ने ही वहां छोड़ दिया था और डर गए।
विज्ञापन
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
7 of 14
इधर ये तस्वीर शेयर होते-होते वरिष्ठ पत्रकारों और गैर सरकारी संगठनों तक पहुंच गई और डीसीपी मधुर वर्मा ने इसपर तत्काल काम शुरू कर दिया।
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
8 of 14
बच्चों के बारे में वर्मा के पास जो भी जानकारी थी उन्होंने वो अपनी टीम तक पहुंचा दी। टीम तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंच गई, मगर बच्चे वहां नहीं थे।
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
9 of 14
करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिले। लोगों की भीड़ के चलते बच्चे वहां से हट गए थे।
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
10 of 14
बच्चे डरे हुए थे और भूखे भी थे। इसलिए उनसे कुछ भी पूछने की बजाए उन्हें पहले खाने पीने को दिया गया।
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
11 of 14
इसके बाद मासूमों ने अपनी कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि वे नबी करीब में रहते हैं और उनके पिता कह कर गए थे कि जब तक मां न आ जाए तब तक स्टेशन पर ही रहना।
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
12 of 14
पुलिस टीम उन्हें लेकर घर पहुंच गई। यहां उनकी मां तबस्सुम (37) एक कमरे के घर में सो रही थी।
दिल्ली स्टेशन पर 3 बच्चों के लिए ट्वीट बना वरदान
13 of 14
जब पुलिस ने उनसे पूछा कि बच्चों के लापता होने के बावजूद वह सो कैसे सकती है तो उसने बताया, ‘इनके पिता अक्सर इन्हें बाहर ले जाते हैं। मैं काम से लौटी थी तो सोचा थोड़ा सो लेती हूं।’ तबस्सुम के सात बच्चे हैं और पति से संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं।
बताया जाता है कि वह कानपुर रहता है। महिला ने बताया कि बच्चों के पिता कई बार उसे बिना बताए बच्चों को ले जाते हैं और फिर छोड़ जाते हैं। बहरहाल पुलिस टीम बच्चों को छोड़कर रवाना हो गई। सोमवार की सुबह डीसीपी मधुर वर्मा ने ट्वीट किया, ‘रहनुमा, राजा और सान्या को नबी करीम में उनकी मां तबस्सुम के हवाले कर दिया गया। वह खुश हैं।’