फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती चुभती गर्मी से सब बेहाल, इंसान से लेकर जानवर तक सबका हुआ बुरा हाल, रेड अलर्ट जारी

Fri, 31 May 2019 06:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। गुरुवार को जहां दिल्ली में गर्मी का आठ साल का रिकॉर्ड टूटा और पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा वहीं शुक्रवार को भी इंसान से लेकर जानवर तक सभी परेशान रहे। रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी के कारण शुक्रवार को मौसम विभाग ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान था।  
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग मौसम के स्तर को चार रंगों के कोड से निर्धारित करती है। यह चार रंग हैं-  हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है।

4 of 12
- फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग की वेबसाइट बताती है कि दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : पीटीआई
गर्मी से ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि दिन-रात के तापमान में कोई अंतर नहीं लग रहा है। दिल्ली में गर्मी का आलम यह है कि तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : पीटीआई
शुक्रवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने और भीषण लू चलने की आशंका जताई। दिल्ली में गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान मौसम विभाग के पालम सेंटर पर 46.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : पीटीआई
लोधी रोड पर 45.0, रिज में 46.4, आयानगर में 46, अक्षरधाम 45.5, नजफगढ़ 45.2, जफरपुर 45.7 डिग्री रहा।

8 of 12
- फोटो : पीटीआई
एनसीआर के इलाके गाजियाबाद में 44.5 और फरीदाबाद में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

9 of 12
- फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग की माने तो, 8 साल में बृहस्पतिवार का दिन देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक गर्म रहा। लू की वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की आशंका है।

10 of 12
- फोटो : पीटीआई
मई में मौसम का हाल
वर्ष      तापमान
2019      45
2018      44
2017      37
2016      32
2015      43
2014      44
2013      43
2012      43
2011      41

11 of 12
- फोटो : पीटीआई
धूप से बचने के लिए छांव में बैठे लोग।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : पीटीआई
इंडिया गेट का एक दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें