फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दागदार' निकली इन चार पुलिसवालों की वर्दी, दो महिलाओं संग मिल 'हनीट्रैप' में हद कर दी

Tue, 11 Jun 2019 06:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नोएडा की सेक्टर-44 चौकी प्रभारी सुनील शर्मा पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने इलाके में हनी ट्रैप का धंधा चला रहा था। इस गिरोह में शामिल तीन महिलाएं पहले किसी कार में लिफ्ट लेकर कुछ दूर तक जाती थीं और आगे दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस व अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कार मालिक से पैसे की उगाही की जाती थी। एसएसपी ने सोमवार रात को इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चौकी प्रभारी, तीन सिपाहियों समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से 50 हजार रुपये व तीन कारें बरामद की गई हैं। एक महिला अभी फरार है।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी वैभव कृष्ण के अनुसार, चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के बारे में शिकायत मिल रही थी कि इनकी मिलीभगत से सेक्टर-44 में कुछ महिलाएं किसी कार में व्यक्तिगत परेशानी बताकर लिफ्ट लेती हैं और पुलिस चौकी सेक्टर-44 के पास पहुंचकर दुष्कर्म की बात कहते हुए शोर मचाने लगती हैं। इसके बाद साजिश के तहत कार सवार को चौकी पर लाया जाता था और दुष्कर्म की एफआईआर की बात कहकर डरा धमकाकर उनसे लाखों रुपये की उगाही की जाती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात को भी इन लोगों ने होंडा सिटी कार सवार एक युवक से इसी तरह की घटना की और एक लाख रुपये मांगे। पचास हजार रुपये मौके पर लिए गए। पचास हजार रुपये लाने की एवज में कार को चौकी पर खड़ा करा दिया गया। इसके बाद होंडा सिटी सवार ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। 

4 of 5
जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी टीम के साथ सेक्टर-44 पुलिस चौकी पहुंचे और पचास हजार रुपये लेते रंगे हाथ दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सिपाहियों से पूछताछ हुई तो इस गिरोह का खुलासा हुआ। इसके बाद एसएसपी की टीम ने चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, तीन सिपाही, पीसीआर के तीन चालक समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने चौकी प्रभारी व तीन सिपाहियाें को निलंबित कर दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वितीय को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानकारी देते हुए एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
ये हैं साजिश रचने वाले
चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के साथ 15 लोग साजिश रचने वाली टीम में थे। एक महिला अभी फरार है। गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों में चौकी प्रभारी मथुरा निवासी सुनील शर्मा, बागपत निवासी सिपाही मनोज कुमार, मेरठ निवासी सिपाही अजयवीर सिंह, इटावा निवासी सिपाही देवेंद्र कुमार, मैनपुरी निवासी पीसीआर चालक विपिन, कन्नौज निवासी पीसीआर चालक दुर्वेश कुमार, संभल निवासी पीसीआर चालक राजेश, औरैया निवासी अनूप, बरेली निवासी सलीम खान, फरीदाबाद निवासी अंकित, पलवल निवासी हरिओम, जैतपुर दिल्ली निवासी सुरेश कुमार व देशराज, फरीदाबाद निवासी विनीता व पूजा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें