फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत याचिका रद्द होने के बाद अब हनीप्रीत के पास बचे हैं सिर्फ ये रास्ते

Wed, 27 Sep 2017 08:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
honeypreet
कल तक देश भर की निगाह इस बात पर टिकी हुई थी कि क्या होगा हनीप्रीत का... क्या वह जेल जाएंगी या कोर्ट से उसे जमानत मिल जाएगी। इन कयासों पर मंगलवार रात 8:00 बजे पूर्णविराम लग गया जब कोर्ट ने हनीप्रीत को अग्रिम जमानत देने से साफ इंकार कर दिया। 

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि पुलिस कि निगाहों से पिछले एक महीने से बच रही हनीप्रीत गिरफ्तारी से बचने के लिए क्या करेगी। अगर कानूनी पेचिदगियों को देखा जाए तो हनीप्रीत के पास पांच ऐसे रास्ते हैं जिनसे वह पुलिस गिरफ्तारी से बच सकती है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
honeypreet
ये हैं वे पांच विकल्प जिनके रास्ते हनीप्रीत पुलिस गिरफ्तारी से बच सकती है....

पहला विकल्प: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत चाहे तो पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर सकती हैं। बता दें इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर चुकी हैं, जिस पर बीते मंगलवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए हनीप्रीत को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सिरे से हनीप्रीत की याचिका को गलत ठहराते हुए कहा कि आप दिल्ली हाईकोर्ट का समय बर्बाद कर रही हैं। आपके सिर पर तलवार लटक रही थी इसलिए आपने ये रास्ता अपनाया। हरियाणा पुलिस आपको तलाशती फिर रही है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर आप सही हैं तो पहले सामने आएं और कानून के साथ को-ऑपरेट करें। दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद में अब देखना यह होगा कि हनीप्रीत कौनसा रास्ता अपनाती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
honeypreet - फोटो : अमर उजाला
दूसरा विकल्प: हनीप्रीत दिल्ली के ही किसी कोर्ट में आत्म समर्पण कर सकती हैं। लेकिन हनीप्रीत के वकील का ये दावा है 'चूंकी हनीप्रीत का एक घर दिल्ली में है इस आधार पर वह दिल्ली में समर्पण कर सकती हैं।' ऐसे में अब हनीप्रीत दिल्ली की किसी स्थानीय अदालत में भी आत्म समर्पण कर सकती है। 





 

4 of 6
honeypreet - फोटो : अमर उजाला
तीसरा विकल्प: हनीप्रीत के पास सीधे दिल्ली पुलिस के समक्ष समर्पण करने का रास्ता भी बाकी बचा है। वह कोर्ट न जाकर सीधे दिल्ली पुलिस को भी आत्म समर्पण भी कर सकती है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं इसके उलट हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हुआ है। हरियाणा में हनीप्रीत मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ देश द्रोह व हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हनीप्रीत
चौथा विकल्प : हनीप्रीत को दिल्ली से वह नहीं मिल पाया जो उन्हें चाहिए था। हनीप्रीत संभावना तलाशती हुई दिल्ली पहुंची लेकिन यहां से अब उन्हें उल्टे पैर लौटना पड़ेगा। उन्हें लगा था कि दिल्ली के रास्ते उन्हें राहत मिल सकती है लेकिन याचिका खारिज होने के साथ उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। ऐसे में अब हनीप्रीत के पास अब पंजाब या हरियाणा के किसी स्थानीय कोर्ट में आत्म समर्पण का रास्ता बचा है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल
पांचवा विकल्प: सबसे आखिर में हनीप्रीत के पास में पंजाब या हरियाणा जाकर सीधे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का रास्ता बचा है। हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस तलाशती फिर रही है। ऐसे में हनीप्रीत के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी ही। इन मु्श्किलों से बचने के लिए हनीप्रीत के लिए उचित रास्ता यही होगा कि वे खुद पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दें ताकि पुलिस उनके साथ सख्त रुख न अपनाए।   

अब इन विकल्पों के जरिए वे पुलिस की वांटेड लिस्ट से बच सकती हैं। दरअसल,हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत पर देश द्रोह व हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। ऐसे में हरियाणा पुलिस की गिरफ्तारी से हनीप्रीत के पास एक ही रास्ता बचा है कि वे खुद आत्म समर्पण कर न्याय की राह में अपने लिए रियायत की गुंजाइश पैदा कर सकती है। ऐसा करने से हो सकता है कि कानून उनके साथ वैसी सख्ती न बरते जैसा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के साथ बरती गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें