honeypreet family
बता दें कि हनीप्रीत की शादी 14 फरवरी 1999 में विश्वास गुप्ता के साथ सत्संग में हुई थी। इसके बाद बाबा ने हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी घोषित कर दिया। बाद में विश्वास गुप्ता ने हनीप्रीत और बाबा पर कई आरोप लगाए और यह बढ़ते-बढ़ते कोर्ट जा पहुंचा और दोनों के बीच तलाक हो गया। हालांकि हनीप्रीत की ओर से कई केस विश्वास गुप्ता पर ठोके गए जिसके बाद उसने अपना केस वापस ले लिया।