डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत के वकील प्रदीप कुमार आर्य ने दिल्ली हाईकोर्ट के सामने तीन सप्ताह के लिए हनीप्रीत को अग्रिम जमानत देने की मांग की।
विज्ञापन
2 of 4
गीता मित्तल
हनीप्रीत के वकील ने जैसे ही जज के सामने जमानत की मांग रखी तो चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने हंस कर पूछा, 'हनीप्रीत कहां है।' इस पर वकील प्रदीप आर्य ने कोर्ट से कहा कि हनीप्रीत की जान को खतरा है।
विज्ञापन
3 of 4
हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
हनीप्रीत के वकील ने कोर्ट में अर्जी लगाते हुए जल्द से जल्द इस पर सुनवाई की मांग की। इस पर चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने कहा, 'आप ऐसे क्यों दिखा रहे हैं जैसे कि आप 'The Honeypreet' का केस लाए हों। कोर्ट की नजर में एक आरोपी की अर्जी है उसको खास तवज्जो नहीं दी जा सकती।'
वकील ने हरियाणा के डीजीपी का हवाला देते हुए कहा कि वो भी इस बारे में आशंका जता चुके हैं, इसलिए दिल्ली में याचिका दायर की जा रही है। हनीप्रीत पुलिस जांच में सहयोग को तैयार हैं। सुनवाई कर रही जज गीता मित्तल ने कहा कि उनकी अर्जी पर 2 बजे सिंगल बेंच अलग से सुनवाई करेगी।