पुलिस कंट्रोलरुम में शुक्रवार को शाम 4.18 मिनट पर 8010292408 मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सहारा मॉल में बम है। जो 15 मिनट में ब्लास्ट हो जाएगा। इसके बाद फोन करने वाले ने मोबाइल बंद कर दिया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ यूं मचा मॉल में हड़कंप
2 of 10
सेक्टर 29 थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिस टीम पहुंचती तब तक लोग सतर्क हो चुके थे। आनन-फानन में मॉल खाली कराया गया। पुलिस व बम स्क्वायड ने पूरे मॉल की सघन जांच की। लगभग छह बजे लोगों को मॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ यूं मचा मॉल में हड़कंप
3 of 10
सहारा मॉल में तीन मल्टीप्लेक्स हैं। जिसमें लोग अलग-अलग शो देख रहे थे। कुछ लोगों की फिल्म खत्म हो रही थी। कुछ लोगों की फिल्म शुरु हो रही थी। सिनेमा बंद कर हॉल खाली कराया गया।
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ यूं मचा मॉल में हड़कंप
4 of 10
गर्मी के चलते पुलिस व लोग दोनों बेहाल दिख रहे थे। कुछ लोग तो मॉल में गर्मी के चलते अपना कार्यक्रम बनाते हैं। मगर बम की झूठी सूचना ने उनका मजा किरकिरा कर दिया।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ यूं मचा मॉल में हड़कंप
5 of 10
पुलिस कंट्रोलरुम के इंचार्ज सतबीर के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोबाइल संख्या 8010292408 के अधार पर अज्ञात के खिलाफ अफवाह फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ यूं मचा मॉल में हड़कंप
6 of 10
पुलिस कंट्रोल रुम में जिस नंबर से फोन आया है। उस नंबर से तीन बार मिस कॉल पहले भी आ चुकी है। पुलिस की ओर से उसके मिस कॉल को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। जब उसने कहा कि 15 मिनट में सहारा मॉल में ब्लास्ट होगा तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ यूं मचा मॉल में हड़कंप
7 of 10
तकरीबन चार महीना पहले इसी तरह की एक धमकी से हुडा सिटी सेंटर, ओमेक्स मॉल और व्यापार केंद्र में अफरा-तफरी मच गई थी। दिल्ली के एक सिर फिरे ने मेट्रो के हुडा सिटी सेंटर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। बाद में छानबीन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। एमजीएफ मॉल को उड़ाने की धमकी भी पूर्व में मिल चुकी है।
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ यूं मचा मॉल में हड़कंप
8 of 10
कंट्रोलरूम में आये फोन के आधार पर मॉल खाली कराया गया। मोबाइल संख्या के आधार पर साइबर सेल मामले की जांच में लगी है। जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा।
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ यूं मचा मॉल में हड़कंप
9 of 10
बम की सूचना के बाद लोगों को बाहर निकालते की कोशिश की गई।