दिल्ली यूनिवर्सिटी का हिंदू कॉलेज अपने एक पेड़ के लिए बहुत मशहूर है। लेकिन ऐसा लगता है कि अब हिंदू कॉलेज की ये पहचान खतरे में है। हम बात कर रहे हैं हिंदू कॉलेज के 50 साल पुराने वर्जिन ट्री की।
विज्ञापन
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
2 of 10
अपने अंदर कॉलेज के 50 सालों का इतिहास समेटे ये पड़ अब कटने के कगार पर आ गया है। पिछले दिनों जब इसके आस-पास के दर्जनों पेड़ काट दिए गए तो इसकी भी छंटाई की गई क्योंकि कहा जा रहा है कि यह सूख रहा है।
विज्ञापन
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
3 of 10
हालांकि इसके अगल-बगल के क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है। पेड़ों को काटने का काम रविवार को किया गया जब वहां इसे रोकने के लिए कोई नहीं था। इस पेड़ की सबसे खास बात ये है कि इस पेड़ को छात्र वैलेंटाइन ट्री कहकर बुलाते हैं।
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
4 of 10
हर साल वैलेंटाइन दिवस पर यहां पानी से भरे कंडोम और हार्ट शेप गुब्बारों के साथ ही पॉपुलर हिरोइनों के फोटो से इस पेड़ को सजाया जाता है। एक छात्र के अनुसार वो जब सोमवार को कॉलेज में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि इस पेड़ का कुछ हिस्सा काटा छांटा गया है और यहां लगे अन्य पेड़ भी काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
5 of 10
यह पेड़ हिंदू कॉलेज की पहचान है और छात्रों के बीच बहुत मशहूर है। हालांकि छात्रों को शिकायत करने पर बताया गया कि इसकी काट-छांट के लिए अनिवार्य परमिशन मांगी गई है।
विज्ञापन
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
6 of 10
छात्रों का कहना है कि ऐसी अफवाहें हैं कि कॉलेज प्रशासन इस पेड़ को आने वाले हफ्तों में काट देगा लेकिन प्रशासन ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
7 of 10
छात्रों का कहना है कि इस पेड़ को बचाने के लिए वो मार्च करेंगे। कॉलेज की देवी या दमदमी माई के नाम से जाना जाने वाले इस वर्जिन ट्री को हर साल नया नाम दिया जाता है।
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
8 of 10
अक्सर इसका नामकरण उस साल की पॉपुलर हिरोईन के नाम पर किया जाता है। जैसे 2014 में इसका नाम दीपिका पादुकोण पर और इस साल मॉडल से एक्ट्रेस बनी लीजा हेडन के नाम पर रखा गया।
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
9 of 10
हिंदू कॉलेज का मशहूर हैंगआउट स्पॉट होने के साथ-साथ ही यहां जूनियर्स की रैगिंग भी होती है।
खतरे में है 'वर्जिन ट्री', बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे छात्र
10 of 10
एक छात्र अपनी यादें ताजा करते हुए कहता है कि इस पेड़ के नीचे नीचे रोमांस करना बहुत कॉमन है और जिन्हें सीनियर्स पकड़ लेते हैं उनकी शादी भी बकायदा इस पेड़ के तनों के आस-पास करा देते हैं।