फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के 20 ऐसे शब्द जो हिंदी से बने, नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन
1 of 21
hindi diwas
14 सितंबर देशभर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके मनाए जाने की वजह ये है कि 14 सितंबर 1949 के दिन ही देश के संविधान में हिंदी को देश की अधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। हमारे देश में अंग्रेजों ने 200 से भी ज्यादा साल तक राज किया। ऐसे में ये किसी भी भाषा के लिए मुश्किल है कि वो किसी संस्कृति से अछूती रह जाए। यही वजह है कि हिंदी के कई सारे शब्द अंग्रेजी में इस तरह घुलमिल गए जैसे कि वो हिंदी नहीं अंग्रेजी के ही शब्द हों। ऐसे ही 20 शब्दों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो हैं तो हिंदी के शब्द लेकिन वह अंग्रेजी में भी उसी अधिकार के साथ इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे शब्द होंगे जो शायद आपको भी नहीं पता होंगे... (सभी क्रिएटिव फोटोः पूजा)
विज्ञापन

2 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी का शब्द Veranda हिंदी के वरांदा या बरामदा से ही लिया गया।
विज्ञापन

3 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Dacoit हिंदी के डकैत शब्द से उत्पन्न हुआ है। जो डाकुओं के समूह के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

4 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Thug हिंदी के 'ठग' से बना है। वो लोग जो दूसरों को फंसा लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Dekko हिंदी के देखो से बना है। इसका मतलब किसी पर नजर डालना होता है।
विज्ञापन

6 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Bangle हिंदी के बंगली शब्द से बना है। इसका मतलब कांच की चूड़ियां होता है।
विज्ञापन

7 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Cot हिंदी के खाट शब्द से बना है। खाट शब्द का मतलब चारपाई होता है जो बैठने और सोने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

8 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी का Chit शब्द हिंदी के चिट्ठी से आया है। खत को चिट्ठी भी कहते हैं।

9 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Chintz हिंदी के छींट शब्द से आया है। जिसका मतलब काटन का कपड़ा जिसपर विभिन्न रंग की छींटें हों।

10 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी का Bunglow शब्द हिंदी के बंगला शब्द से बना है। इसका मतलब आलीशान घर है।

11 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी का Chutney शब्द हिंदी के चटनी शब्द से बना है।

12 of 21
hindi diwas
आपको जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजी का Shampoo शब्द भी हिंदी के चंपू शब्द से बना है। इसका मतलब मसाज करना होता है। वहीं अंग्रेजी में इसका प्रयोग उस लिक्विड के लिए करते हैं जिससे बाल धोते हैं।

13 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Dungaree हिंदी के डूंगरी से बना है। डूंगरी मुंबई का वो जिला है जहां डंगरी बनाने वाले कपड़ा बना।

14 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द kedgeree हिंदी खिचड़ी से बना है। Kedgeree एक यूरोपियन डिश है जो मछली, चावल और बॉयल अंडे को मिलाकर बनती है।

15 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Cheetah हिंदी के सीटा शब्द से बना है।

16 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Blighty हिंदी के विलायती से बना है। ये प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों द्वारा ब्रिटेन और इंगलैंड के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

17 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Shawl हिंदी के शाल से बना है जो अक्सर सर्दियों में इस्तेमाल किया जाता है।

18 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Cowrie हिंदी के कौड़ी शब्द से बना है।

19 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Krait हिंदी के करैत शब्द से बना है। यह कोबरा परिवार का जहरीला सांप है।

20 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Mahout हिंदी के महावत से बना है। महावत वो शख्स होता है जो हाथी को चलाता है।
विज्ञापन

21 of 21
hindi diwas
अंग्रेजी शब्द Mugger हिंदी के मगर से बना है। अंग्रेजी में इसका मतलब ऐसे शख्स से है जो पब्लिक प्लेस पर किसी पर हमला करे या उसे लूट ले। वहीं हिंदी में इसका मतलब मगरमच्छ से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें