फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, विदेशी युवतियों को अंतरंग देख पुलिस के पैरों तले खिसकी जमीन

Sat, 15 Dec 2018 06:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
गुरुग्राम के सेक्टर-45 स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के गोरखधंधे का मेट्रो थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से 8 युवतियों सहित 12 लोगों को काबू किया है। इसमें गेस्ट हाउस मालिक, मैनेजर भी शामिल हैं। पकड़ी गई 6 युवतियों में 3 विदेशी नागरिक हैं जिनके पास से पुलिस को पासपोर्ट व वीजा नहीं मिले हैं। देर रात ही पुलिस ने आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
 मेट्रो थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम हुड्डा को सूचना मिली थी कि सेक्टर-45 स्थित कृष्णा रेजीडेंसी गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। गेस्ट हाउस मालिक सहित विदेशी महिलाएं भी इस धंधे में संलिप्त हैं। इस पर टीम का गठन कर बृहस्पतिवार देर रात एक फर्जी ग्राहक को भेजा गया। फर्जी ग्राहक ने सौदा तय होते ही टीम को सूचना दे दी जिसके बाद टीम ने छापामारी की। टीम ने छापामारी के दौरान महिलाओं को ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। 
विज्ञापन

3 of 6
इस मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
पकड़ी गई युवतियों में दो उज्बेकिस्तानी मूल की हैं जबकि एक बांग्लादेश की है। तीनों से पासपोर्ट व वीजा मांगे गए, लेकिन वे दिखा नहीं पाईं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की दो तथा पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां शामिल हैं। यहां से पुलिस ने अनूप कुमार, बालाजी व एक अन्य ग्राहक को भी काबू किया। पुलिस ने इन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 6
किराए के मकान में चल रहा था धंधा
पुलिस के अनुसार, जिस मकान में यह धंधा चलाया जा रहा था वह किराए पर लिया गया था। गेस्ट हाउस मालिक जसप्रीत सिंह ने इसे किराये पर लिया था। वह स्वयं इस धंधे में संलिप्त था। उसने पूरा रैकेट संभालने के लिए मैनेजर बलजीत सिंह को लगाया था।
विज्ञापन

5 of 6
परिचित भेजते थे ग्राहक
देह व्यापार का पूरा नेटवर्क परिचितों के सहारे चल रहा था। एक बार यहां होकर जाने वाला व्यक्ति दूसरे को भेजता था। किसी को शक न हो इसके लिए अलग-अलग कोड भी निर्धारित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sex racket in noida spa - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई युवतियों में से तीन शादीशुदा हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में वे करीब 2 वर्ष से इस धंधे में संलिप्त हैं। वहीं अन्य ने बताया कि वह अपने शौक पूरा करने के लिए ज्यादा रुपये कमाना चाहती थी, इस कारण इस धंधे में शामिल हो गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें