फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि हत्याकांड : इस वजह से हर 15 दिन पर जेल जाएंगे तलवार दंपति

Mon, 16 Oct 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
arushi talwar
आरुषि और हेमराज हत्याकांड मामले में पिछले दिनों बरी किए गए डेटिंस्ट राजेश और नूपुर तलवार हर 15 दिनों के अंतर में गाजियाबाद की डासना जेल आना पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
arushi talwar - फोटो : अमर उजाला
इसका कारण ये है क‌ि उन्हें वहां जाकर उन मरीजों को देखेंगे जो दांत की समस्या से पीड़ित हैं। ये दोनों नवंबर, 2013 में निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद से जेल में बंद हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले दिनों दोनों को बरी कर दिया। वे सोमवार को डासना जेल से बाहर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
arushi talwar
डासना जेल के एक अधिकारी ने बताया कि जेल में रहने के दौरान राजेश और नूपुर तलवार ने जेल अस्पताल में तकरीबन बंद हो चुके दंत चिकित्सा विभाग को फिर से खड़ा करने का काम किया है। जेल में सुनील त्यागी ने कहा, ‘हम इसको लेकर चिंतित थे कि तलवार दंपति की रिहाई के बाद हमारे दंत चिकित्सा विभाग का क्या होगा।

4 of 5
arushi talwar
तलवार दंपती ने भरोसा दिया है कि वे हर 15 दिनों पर यहां आएंगे और दांत की समस्या का सामना कर रहे कैदियों को देखेंगे।’ त्यागी ने कहा कि तलवार दंपति कैदियों के अलावा जेल के कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों और उनके बच्चों का भी इलाज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arushi murder case
तलवार दंपती की रिहाई के बाद दांत की बीमारी से परेशान मरीजों की भीड़ को देखते हुए जेल अधिकारियों ने गाजियाबाद के एक डेंटल कॉलेज के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें