फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर पीएम मोदी देंगे ये खास तोहफा, ये है उनके पूरे कार्यक्रम की लिस्ट

Mon, 25 Dec 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
magenta line - फोटो : लाल सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मजेंटा लाइन पर स्थित बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर तक के पहले सेक्शन का उद्घाटन करने के लिए नोएडा पहुंचेंगे।

45 मिनट जनता से रू-ब-रू होंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित जनसभा में 45 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मजेंटा लाइन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
मजेंटा लाइन उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी की जनसभा के ल‌िए बना मंच - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह ओखला बर्ड सेंक्चुएरी तक के बाद सभा को संबोधित करेंगे। रविवार को तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभा स्थल का मुआयना किया। मोदी के मंच पर पहुंचने के बाद पहला संबोधन केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का होगा, जो तीन मिनट का होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री का संबोधन दोपहर 01.33 बजे शुरू होगा, जो 02.18 बजे समाप्त होगा। दोपहर 02.20 बजे वह कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
magenta line - फोटो : लाल सिंह
इससे पहले प्रधानमंत्री दोपहर 12:50 बजे बॉटेनिकल गार्डन पर बनाए गए हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह 1:00 बजे बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। यहां शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन पर राज्यपाल रामनाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यमंत्री सुरेश खन्ना, सतीश महाना, नोएडा विधायक पंकज सिंह, आयुक्त मेरठ डॉ. प्रभात कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, एडीजी मेरठ, गौतमबुद्घ नगर के डीएम व एसएसपी मौजूद रहेंगे।

4 of 6
magenta line - फोटो : लाल सिंह
1 बजे वह बॉटेनिकल गार्डन-कालकाजी मेट्रो लिंक का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर डीएमआरसी के एमडी की ओर से स्टेशन पर प्रदर्शनी के माध्यम से मेट्रो परियोजना का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा। मेट्रो लिंक के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री मेट्रो से ओखला पक्षी विहार स्टेशन तक जाएंगेे। यात्रा के दौरान डीएमआरसी की ओर से मेट्रो के अंदर ऑडियो विजुअल प्रस्तुति दी जाएगी। यहां वह 1:15 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
magenta metro - फोटो : अमर उजाला
करीब 01.25 बजे पीएम एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा और एमिटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. अशोक चौहान उनकी अगवानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
magenta metro - फोटो : अमर उजाला
पीएम के अगल-बगल बैठेंगे मुख्यमंत्री और राज्यपाल
सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी की जनसभा में मंच व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री के अगल-बगल मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सीट प्रस्तावित की गई है। बायीं ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैंठेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के बगल में बायीं ओर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उद्योग मंत्री सतीश महाना होंगे। इसी तरह से पीएम के दायीं ओर राज्यपाल राम नाइक होंगे। उनके दायीं ओर केंद्रीय मंत्री महेश खन्ना, यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना और विधायक पंकज सिंह होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें